Heat Stroke: भीषण गर्मी में भी नहीं लगेगी लू! दादी-नानी के 5 घरेलू नुस्खे दिखाएंगे कमाल, आप भी आज़माएं

Heat stroke home remedies
X
लू से बचाव के घरेलू उपाय।
Heat Stroke Home Remedies: भीषण गर्मी में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। हालांकि दादी-नानी के बताए नुस्खे आज़माकर हीट स्ट्रोक से खुद का बचाव किया जा सकता है।

Heat Stroke Home Remedies: गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप, पसीना और थकावट के साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है। खासकर लू लगना, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। जब तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है, तो शरीर का तापमान नियंत्रण बिगड़ सकता है, जिससे गंभीर स्थिति बन सकती है। ऐसे में सावधानी और सही देखभाल जरूरी हो जाती है। दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे घरेलू नुस्खे लू से बचाव में बहुत हद तक मददगार हो सकते हैं।

बाजार में मिलने वाले कई पेय और दवाइयां थोड़े समय के लिए राहत तो देती हैं, लेकिन उनका असर स्थायी नहीं होता। ऐसे में सदियों से आजमाए जा रहे घरेलू नुस्खे आज भी कारगर साबित हो सकते हैं। न केवल ये लू से बचाते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक और ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 घरेलू नुस्खों के बारे में, जो भीषण गर्मी में आपकी सेहत के रक्षक बन सकते हैं।

लू से बचाव

बेल का शरबत: बेल फल में ठंडक देने वाले गुण होते हैं। इसका शरबत गर्मी में शरीर को शीतलता देता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह पेट की समस्याओं को भी दूर करता है। रोजाना सुबह बेल का शरबत पीने से लू से बचाव होता है।

प्याज का उपयोग: पुराने समय में लोग यात्रा से पहले एक कच्चा प्याज जेब में रख लेते थे। माना जाता है कि इसकी तासीर ठंडी होती है और यह शरीर को लू से बचाता है। प्याज को सलाद में या छाछ में मिलाकर सेवन करने से भी लाभ होता है।

इसे भी पढ़ें: Gut Health: कब्ज, अपच से परेशान हैं? आंत को क्लीन करने में मदद करेंगे 5 घरेलू तरीके, रिलैक्स महसूस करेंगे

आम पन्ना: कच्चे आम से बना आम पन्ना गर्मी में बहुत लाभकारी होता है। यह शरीर को ठंडक देता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है। इसमें विटामिन C भरपूर होता है, जिससे इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

नींबू-पानी और नमक-शक्कर का घोल: गर्मी में शरीर से नमक और पानी की कमी हो जाती है। नींबू पानी में चुटकीभर नमक और शक्कर मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और लू से बचाव होता है। यह सबसे सस्ता और आसान उपाय है।

इसे भी पढ़ें: Bhindi ke Fadye: डायबिटीज कंट्रोल करती है भिंडी, पाचन में भी लाती है सुधार, गर्मी में खाएंगे तो पाएंगे बड़े फायदे

ठंडी छाछ में भुना जीरा: दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास ठंडी छाछ, जिसमें भुना हुआ जीरा और काला नमक हो, न केवल पाचन बेहतर करता है बल्कि शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और लू से बचाव करता है।

भीषण गर्मी में खुद को लू और हीट स्ट्रोक से बचाना मुश्किल नहीं है, अगर हम थोड़ी सावधानी बरतें और इन पारंपरिक घरेलू उपायों को अपनाएं। ये नुस्खे न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखते हैं। इस गर्मी में इन उपायों को अपनाएं और राहत पाएं।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

(कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story