Logo
Summer Healthy Fruit: मई-जून के महीने में फालसा फल मार्केट में नजर आने लगते हैं। छोटी गोलियों से दिखने वाले इन फलों में गुणों का खजाना छिपा हुआ है। जानते हैं इनके 5 बड़े फायदे।

Summer Healthy Fruit: फालसा एक ऐसा फल है जो कि गर्मी के दिनों में बाजार में नजर आने लगता है। लाल-काली गोलियों जैसा दिखने वाला ये फल आकार में भले ही छोटा है, लेकिन गुणों के मामले में इस फल का कोई सानी नहीं है। समर सीजन में शरीर के बढ़े हुए तापमान को घटाने में फालसा फल बेहद लाभकारी होता है। इसके साथ ही पाचन तंत्र में सुधार करने के लिए भी फालसा को खाना लाभकारी हो सकता है। 

जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं अगर वे रेगुलर फालसा को खाने लगते हैं तो कुछ ही वक्त में उनके वजन में कमी आनी शुरू हो सकती है। आइए जानते हैं फालसा खाने के सेहत से जुड़े 5 बड़े फायदे। 

फालसा खाने के 5 बड़े फायदे

शरीर को ठंडा रखता है: फालसा में पानी और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन आपको लू से बचाने में भी मददगार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Imli ki Chutney: गर्मी में इमली की खट्टी-मीठी चटनी का नहीं है कोई तोड़, स्वाद और सेहत का है कॉम्बो, इस तरह करें तैयार

पाचन क्रिया में सुधार करता है: फालसा में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह कब्ज से राहत दिलाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है: फालसा विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमणों से लड़ने में मददगार होता है।

वजन घटाने में सहायक: फालसा में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक अच्छा भोजन बनाता है। फाइबर आपको पेट भरा हुआ महसूस कराता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: फालसा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा की चमक बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: Liver Detox: गर्मी में 3 चीजें खाने से शीशे की तरह साफ हो जाएगा लिवर, ये घरेलू उपाय सालों की गंदगी कर देगा दूर

इन बातों का रखें ध्यान

फालसा का अधिक मात्रा में सेवन दस्त का कारण बन सकता है। आपको अगर डायबिटीज या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो फालसा का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487