Logo
Foods Help in Liver Detox: लिवर हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। इसे समय-समय पर डिटॉक्स होना जरूरी है। कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से किडनी को आसानी से डिटॉक्स किया जा सकता है।

Foods Help in Liver Detox: लिवर और किडनी हमारे शरीर के बेहद महत्वपूर्ण ऑर्गन हैं। समय-समय पर इनकी सफाई होती रहना जरूरी है। गर्मी के दिनों में अगर कुछ चीजों को खाया जाए तो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। एक रिसर्च के मुताबिक लिवर हमारे शरीर में पांच सौ से ज्यादा फंक्शंस को अंजाम देता है। बेहतर पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए लिवर का हेल्दी रहना जरूरी है। 

आप अगर शीशे की तरह लिवर को क्लीन करना चाहते हैं तो अपने खाने में कुछ देसी चीजों को शामिल कर लें। इन घरेलू उपाय से आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

लिवर डिटॉक्स के लिए खाएं 3 चीजें

सूखा आलूबुखारा - आलूबुखारा में पोषक तत्वों का भंडार छिपा हुआ है। गर्मी के दिनों में अगर सूखा आलूबुखारा खाया जाए तो लिवर की सफाई करने में मदद मिलती है। सूखा आलूबुखारा मार्केट में आयुर्वेदिक शॉप्स पर आसानी से मिल जाता है।

सूखे आलूबुखारा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें आयरन होता है और ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। 

इसे भी पढ़ें: Dry Fruits Seeds Laddu: गर्मी में 2 चीजें मिलाकर बनाएं मखाना लड्डू, मिलेगा एनर्जी और ताकत का डोज़, गजब के हैं 5 फायदे

इमली - सूखे आलूबुखारा की तरह ही इमली भी बेहद गुणकारी होती है। खट्टी इमली लिवर डिटॉक्स करने में बेहद असरदार होती है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही विटामिन ए, आयरन समेत ढेरों पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

इमली शरीर के अंदर की गंदगी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। इसके साथ ही लिवर, किडनी की क्लिन्ज़रिंग करती है। इसके साथ ही खून भी साफ करती है। 

फालसा - फालसा एक ऐसा फल है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्वों का भंडार छिपा है। फालसा किडनी और लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे खाने से लिवर में जमी गंदगी को हटाने में मदद मिलती है। 

इस घरेलू उपाय से क्लीन होगा लिवर
लिवर की सफाई के लिए फालसा, इमली और सूखे आलूबुखारा का घरेलू उपाय बेहद असरदार हो सकता है। इसके लिए 2 सूखे आलूबुखारा लें।

8-10 फालसा के दानें और 6-8 इमली के टुकड़े लेकर सभी चीजों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह एक दूसरा बर्तन लें और उसमें तीनों चीजों वाला पानी डालें और छन्नी से सभी चीजों को अच्छी तरह से मसल दें। 

इसे भी पढ़ें: High Cholesterol: नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर कर देंगे 4 बीज, दिल को मिलेगी मजबूत, गज़ब के हैं फायदे

इसके बाद गूदा अलग हो जाएगा और पानी अलग हो जाएगा। इस हेल्दी पानी को तैयार करने के बाद पैर के बल बैठकर घूंट-घूंट करते हुए इस पानी को पिएं। हफ्ते में 3 दिन अगर इस घरेलू नुस्खे को आजमाएंगे तो लिवर शीशे की तरह क्लीन हो जाएगा। हालांकि शरीर में किसी तरह की परेशानी हो तो बिना डॉक्टरी सलाह के इस नुस्खे को नहीं आज़माएं। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487