Logo
Seeds For High Cholesterol: हार्ट से खून सप्लाई करने वाली धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमना बहुत घातक हो सकता है। गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में 4 बीजों का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है।

Seeds For High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का लेवल शरीर में अगर हद से ज्यादा बढ़ जाए तो ये दिल के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। गंदा कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) नसों में जमकर खून का रास्ता ब्लॉक कर देता है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का रिस्क काफी बढ़ जाता है।

बेतरतीब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान शरीर में तेजी से बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। खून में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को घटाने में 4 बीज बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। 

कोलेस्ट्रॉल घटाने में इन बीजों का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन्हें खाने से शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं, क्योकिं इनमें ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं इन गुणकारी बीजों के बारे में। 

कोलेस्ट्रॉल घटाने वाले 4 बीज

अलसी के बीज: अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत हैं। यह एक प्रकार का हेल्दी फैट है जो कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। अलसी के बीज फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं, जो पाचन में सुधार करने में भी मदद कर सकता है। इसे खाने से दिल की सेहत दुरुस्त होती है। 

इसे भी पढ़ें: Summer Foods: गर्मी में आलस, थकान दूर भगा देंगी 4 चीजें, सुबह नाश्ते में खाएंगे तो दिनभर रहेंगे एकदम फ्रेश

तिल के बीज: तिल के बीज एक और अच्छा स्रोत हैं ओमेगा-3 फैटी एसिड के। तिल में इसके साथ ही फाइबर, मैग्नीशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। तिल के बीज खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। 

चिया बीज: चिया सीड्स यानी चिया के बीज हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन और ओमेगा 3 प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इन बीजों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल तेजी से कम हो सकता है। इसका नियमित सेवन बड़े लाभ दे सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Healthy Laddu: 3 चीजों से बनेगा ताकत, इम्यूनिटी बढ़ाने वाला लड्डू, खाएंगे तो एनर्जी होगी बूस्ट, ऐसे करें तैयार

मेथी दाना: मेथी के बीज यानी मेथी दाना भी दिल के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों में राहत दिलाते हैं। मेथी में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी कॉम्पलेक्स पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487