Logo
Summer Healthy Foods: गर्मी के दिनों में आलस और थकान रहना आम परेशानी है। इस समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट में कुछ एनर्जेटिक चीजों का शामिल करना चाहिए।

Summer Healthy Foods: गर्मी के दिनों में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। इन दिनों में ज्यादातर वक्त शरीर में आलस, थकान और सुस्ती बनी रहती है। ऐसे में हमें डाइट में उन चीजों को शामिल करना चाहिए जो कि शरीर को ऊर्जा से भर दें। दिन की शुरुआत अगर इन चीजों के नाश्ते से की जाए तो पूरा दिन तरोताज़ा बने रहने में मदद मिलती है। ये हेल्दी फूड्स शरीर को स्वस्थ्य रखने में भी मदद करते हैं। 

गर्मी के सीजन में खान-पान का विशेष ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके साथ ही लाइफस्टाइल को ठीक रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं उन चार चीजों के बारे में जिनसे गर्मी में खुद को एनर्जेटिक बनाए रखा जा सकता है। 

4 चीजें आपको रखेंगे एनर्जेटिक

खरबूजा और तरबूज - गर्मी में शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनमें पोषक के साथ हिडाइड्रेशन से बचाने की क्षमता भी हो। तरबूज और खरबूजा दो ऐसे फल है जिनमें ये दोनों की खूबी मौजूद हैं। इन फलों को खाने से शरीर का तापमान मेंटेन रहता है और पानी की कमी नहीं हो पाती है। ब्रेकफास्ट में तरबूज- खरबूजा खाने से दिनभर ताजगी बनी रहती है। 

इसे भी पढ़ें: Healthy Laddu: 3 चीजों से बनेगा ताकत, इम्यूनिटी बढ़ाने वाला लड्डू, खाएंगे तो एनर्जी होगी बूस्ट, ऐसे करें तैयार

स्प्राउट्स - स्प्राउट्स एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है जिसे खाकर आप बारह महीनें खुद को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। गर्मी के दिनों में खासतौर पर नाश्ते में स्प्राउट्स खानी चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण आसानी से मिल जाता है। स्प्राउट्स में ढेरों विटामिंस, मिनरल्स मौजूद होते हैं जो कि शरीर की थकान, कमजोर मिटाकर बॉडी की एनर्जी बढ़ाते हैं। 

सलाद - गर्मी के दिनों में थोड़ा भी हैवी फूड खा लिया जाए तो ये थकान, आलस की वजह बन जाता है। ऐस में भूख लगने पर ज्यादा से ज्यादा सलाद खाएं। सलाद शरीर को ऊर्जा से भरपूर रखता है और शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। सलाद खाने से शरीर में पानी की पूर्ति भी हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Suji Tikka: सूजी से बना ऐसा टिक्का नहीं खाया होगा, पनीर टिक्का भी स्वाद में होगा फेल, इस तरीके से कर लें तैयार

बैरीज - आप गर्मी में खुद को फिट, हेल्दी और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो बैरीज जरूर खाएं। ये गर्मी में ताकत बढ़ाने वाले होते हैं। इनमें फ्लेवोनोइड्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो कि शरीर को गंभीर बीमारी से बचाती है। बैरीज खाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है और इससे इम्यूनिटी बूस्ट होकर बॉडी का एनर्जी लेवल बढ़ता है। 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487