Logo
election banner
April Travel Places: अप्रैल में ज्यादातर बच्चों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में बहुत से लोग इन दिनों में बाहर घूमने की प्लानिंग करते हैं।

April Travel Places: अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगती है। इसी के साथ समर वैकेशन भी शुरू होने लगते हैं। कई लोग अप्रैल-मई के महीने में बच्चों की छुट्टियां लगने के बाद हॉलिडे प्लान करते हैं। आप भी अगर गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो देश की 5 ठंडी जगहें आपका इंतजार कर रही हैं। इन जगहों पर घूमकर आप हल पल को एन्जॉय कर सकते हैं। 

यहां बिताई गई छुट्टियां आपकी यादों के पिटारे में हमेशा के लिए जमा हो जाएंगी। इन जगहों पर आपकी ट्रिप ज्यादा महंगी भी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं देश के ऐसे 5 स्थान जहां आप अप्रैल में परिवार के साथ छुट्टियां बिता सकते हैं। 

5 ठंडी जगहों पर घूमने जाएं

मनाली, हिमाचल प्रदेश
मनाली हिमाचल प्रदेश का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है जो अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहाँ का मौसम अप्रैल में भी सुहावना रहता है। आप यहाँ रोहतांग दर्रा, सोलंग घाटी, मणिकरण साहिब गुरुद्वारा और हिडिंबा देवी मंदिर जैसे कई दर्शनीय स्थलों की सैर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: हॉलिडे ट्रिप करना चाहते हैं एन्जॉय, 5 बातों का ज़रूर रखें ध्यान, मज़ें में बीतेंगी छुट्टियां

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
डलहौजी हिमाचल प्रदेश का एक और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहाँ का मौसम अप्रैल में भी ठंडा रहता है। आप यहाँ खज्जियार झील, डलहौजी कैन्टोनमेंट, सेंट जॉन चर्च और डलहौजी वन्यजीव अभ्यारण्य घूम सकते हैं।

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश भारत का एक पूर्वोत्तर राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहाँ का मौसम भी अप्रैल में कूल बना रहता है। आप यहाँ तवांग मठ, ज़िरो घाटी, नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान और ब्रह्मपुत्र नदी घूम सकते हैं।

सिक्किम
सिक्किम भारत का एक छोटा सा राज्य है जो अपनी बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी घाटियों और मठों के लिए जाना जाता है। यहाँ समर सीजन सुहावना बना रहता है। आप यहाँ गंगटोक, लाचुंग घाटी, युक्सोम और पीक लाचुंग घूम सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Destinations: अप्रैल में इन खूबसूरत जगहों का करें दीदार, यादगार बन जाएगी ट्रिप, लौटने का नहीं करेगा दिल

कश्मीर
कश्मीर भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहाँ का आप यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं। अप्रैल में यहां का मौसम ठंडा और मनमोहक रहता है। यहाँ पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल झील घूम सकते हैं।

jindal steel
5379487