Logo
election banner
Travel Destinations: अप्रैल में कई लोग घूमने का प्लान बनाते हैं। आप भी अगर ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो देश की कुछ खूबसूरत जगहों का दीदार कर सकते हैं।

Travel Destinations: अप्रैल के महीने में ज्यादातर लोग फैमिली के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। दरअसल, इस महीने तक ज्यादातर बच्चों की परीक्षाएं खत्म हो जाती हैं और परिवार के सभी लोग फ्री हो जाते हैं। ऐसे में अप्रैल-मई के महीनें में देश की कुछ खूबसूरत जगहों का दीदार किया जा सकता है। इन जगहों पर घूमकर आप हमेशा के लिए ऐसी यादें समेट सकते हैं, जो आपको उम्र के किसी भी मोड़ पर रोमांचित करने के लिए काफी होंगी। 

अप्रैल के महीने में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखाने लगती है, ऐसे में उन जगहों पर घूमना बेस्ट है, जहां का तापमान कम हो और विजिट के लिहाज से मुफीद रहे। आइए जानते हैं अप्रैल-मई के दिनों में घूमने वाली कुछ पॉपुलर जगहों के बारे में। 

घूमने के लिए चुने ये जगहें

लेह-लद्दाख - भारत में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है लेह-लद्दाख की विजिट। यहां की नेचुरल ब्यूटी किसी का भी दिल जीत सकती है। घूमने के लिहाज से ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां बर्फ से ढंकी वादियां, खूबसूरत नजारे पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। यही वजह है कि यहां देशी और विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। यहां पैंगोंग झील, फुगटल मठ, मैग्नेटिक हिल जैसे लोकल टूरिस्ट प्लेसेस की विजिट की जा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Summer Destinations: अप्रैल-मई की तेज गर्मी में घूमने का है प्लान? 5 ठंडी जगहों की ट्रिप करें प्लान, 'कूल' बन जाएगी जर्नी

पचमढ़ी - अप्रैल के महीने में घूमने का प्लान है तो आप 2-3 दिन की पचमढ़ी की ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में स्थित हिल स्टेशन पचमढ़ी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। गर्मी में आप यहां बी फॉल, पांडव गुफा, जमुना जलप्रपात और सनसेट पाइंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। ये एक बजट फ्रेंडली ट्रिप हो सकती है। 

कौसानी - देव भूमि उत्तराखंड में पर्यटन के लिहाज से ढेरों जगहें हैं। यहां स्थित कौसानी भी एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है, जिसे अप्रैल-मई में एक्सप्लोर किया जा सकता है। कौसानी एक छोटा सा विलेज है जिसकी सुंदरता देखते ही बनती है। लंबे-लंबे देवदार के पेड़ और हरियाली, हिमालय पर्वत यहां की ब्यूटी को और भी निखार देता है। 

इसे भी पढ़ें: Indian National Parks: गर्मियों में बच्चों के साथ वाइल्ड लाइफ करें एन्जॉय, 5 नेशनल पार्क घूमने का बनाएं प्लान

अंडमान-निकोबार - आप अगर इस बार कुछ अलग हटकर ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो अंडमान और निकोबार घूमने का मन बनाएं। यहां समुद्र के बीच बिताया समय आपके लिए यादगार बन जाएगा। समुद्र का नीला पानी, नारियल के पेड़ छुट्टियां बिताने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां आप हैवलॉक द्वीप, रॉस द्वीप, राधा नगर समुद्र तट पर घूम सकते हैं। 

5379487