Logo
election banner
Copper Utensils Cleaning Tips: तांबे के बर्तन में कई बार कालापन आ जाता है। इसे साफ करना मुश्किल होता है, इसे क्लीन करने के लिए कुछ आसान टिप्स कारगर हो सकते हैं।

Copper Utensils Cleaning Tips: आजकल ज्यादातर घरों में स्टील के बर्तनों का उपयोग किया जाने लगा है, बावजूद इसके पूजाघर में तांबे और अन्य धातुओं के बर्तन ही उपयोग में लाए जाते हैं। कई लोग पानी स्टोर करने के लिए भी तांबे के बर्तन का उपयोग करते हैं। स्टील के बर्तन तो आसानी से क्लीन हो जाते हैं, लेकिन तांबे के बर्तन को अगर सही से साफ नहीं किया जाए तो कुछ ही दिनों में उनमें कालापन दिखाई देने लगता है और गंदगी जम जाती है। 

तांबे के बर्तन में कालापन जमने के बाद उसे साफ करना काफी मुश्किल हो सकता है। हालांकि हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे मिनटों में ही तांबे के बर्तन की पुरानी चमक लौट आएगी और एकदम साफ नजर आने लगेगा। 

तांबे का बर्तन साफ करने के तरीके

नींबू-नमक - तांबे के बर्तन को साफ करने का पारंपरिक तरीका है नींबू का इस्तेमाल। आप एक नींबू को आटा काट लें और उसके ऊपर थोड़ा सा नमक छिड़क दें। इसके बाद नींबू को तांबे के बर्तन पर धीरे-धीरे रगड़े। इस तरह बर्तन को साफ करने से उसका कालापन, गंदगी साफ हो जाएगी और पानी से धोने पर बर्तन चमक उठेगा। 

विनेगर - विनेगर यानी सिरका तांबे के बर्तन को क्लीन करने में काफी कारगर हो सकता है। इसके लिए एक कप वाइट विनेगर लें और उसमें 2 टेबलस्पून नमक डालकर मिक्स कर दें। एक कॉटन का कपड़ा लें और उसे इसमें डुबोकर तांबे के बर्तन पर रगड़ें। बर्तन में कालापन ज्यादा है तो विनेगर-नमक के मिश्रण को गर्म करें और उसमें बर्तन को डालकर उबालें। कुछ वक्त में ही बर्तन का कालापन और गंदगी दूर हो जाएगी। 

साबुन, डिटर्जेंट वाटर - तांबे का बर्तन ज्यादा गंदा हो गया हो तो उसे रातभर के लिए साबुन या डिटर्जेंट के पानी में डालकर छोड़ दें। अगले दिन स्क्रब से रगड़कर बर्तन को साफ कर लें। बर्तन की पुरानी चमक लौटती नजर आएगी। 

इमली का गूदा - तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए इमली भी काफी असरदार हो सकती है। इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और उसमें पकी इमली डालकर हाथों से मसल लें, जिससे पानी में इमली का गूदा मिक्स हो जाए। इसके बाद तांबे के बर्तन को इमली वाला पानी डालकर रगड़े। इसके बाद बर्तन को 5 मिनट तक छोड़े दे, फिर साफ पानी से क्लीन कर लें। बर्तन का कालापन दूर हो जाएगा। 

5379487