Logo
election banner
Difference Between Real And Fake Ghee: लगभग हर घर में घी का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं असली और नकली घी में कैसे अंतर पहचानें।

Real And Fake Ghee Difference: हमारे यहां भोजन में देसी की के इस्तेमाल की परंपरा सदियों पुरानी है। दाल में अगर देसी घी का तड़का पड़ जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है, वहीं गर्म चावल में देसी घी डालकर खाने का मजा ही अलग है। ज्यादातर घरों में रोटी में घी लगाकर परोसा जाता है। लगभग सभी घरों में घी का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप ये पक्का जानते हैं कि जो घी आप खा रहे हैं वो पूरी तरह से शुद्ध है? अगर नहीं, तो कुछ आसान तरीकों से आप असली और नकली घी के बीच अंतर पहचान सकते हैं। 

इन तरीकों से पहचाने असली घी

नमक का करें उपयोग - खाने में स्वाद डालने वाला नमक घी के असली या नकली होने की पहचान भी कर सकता है। देसी घी की पहचान के लिए एक बर्तन में एक चम्मच घी डाल दें। इसमें आधा चम्मच नमक और इतना ही हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिला दें। 20 मिनट तक अब इसे ऐसे ही छोड़ दें। इतने वक्त में अगर घी का रंग बदल जाता है तो घी नकली है। असली घी का रंग कभी नहीं बदलता है। 

पानी का प्रयोग - घी असली है या नकली, इसकी पहचान पानी से भी की जा सकती है। एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच देसी घी डाल दें। अगर घी पानी के ऊपर ही तैरता रहता है तो ये असली है। अगर पानी में तैरने के बजाय नीचे तले में जम जाता है तो घी नकली है। 

हाथ पर करें टेस्ट - घी असली है या फिर मिलावटी, इसकी पहचान हथेलियों पर रखकर भी की जा सकती है। घी को हथेली पर लेकर उसे कुछ सेकंड तक छोड़ दें। घी अगर असली होगा तो पिघलने लगेगा, लेकिन नकली घी वैसा कि वैसा जमा रहेगा। 

रंग भी है पहचान - घी की सही पहचान उसके रंग को देखकर भी की जा सकती है। एक चम्मच घी लें और उसे गैस पर गर्म कर पिघलाएं। इसके बाद घी का रंग देखें। अगर घी असली है तो उसका रंग भूरा सा नजर आने लगेगा, वहीं घी नकली है तो ये देर से पिघलेगा और इसका रंग पीला बना रहेगा। 

5379487