Logo
election banner
Induction Chulha Cooking Tips: आप खाना बनाने के लिए अगर पहली बार इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं तो कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

Induction Chulha Cooking Tips: कुछ दशकों पहले तक हमारे यहां घरों में खाना मिट्टी के चूल्हे पर बना करता था। वक्त गुजरा और उसकी जगह गैस के चूल्हे ने ले ली। समय फिर बदला और अब बहुत से लोग एलपीजी गैस चूल्हे के बजाय इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाने लगे हैं। इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आप अगर पहली बार इंडक्शन चूल्हे पर कुकिंग कर रहे हैं तो ये बातें आपके लिए जानना और भी जरूरी हो जाता है। 

जो लोग काम के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं या एजुकेशन के लिए घर से दूर हो गए हैं वे लोग ज्यादातर इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते हैं। इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल करना सही तरीके से सीख लिया जाए तो कुकिंग करना बहुत आसान हो सकता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ अहम बातें। 

इंडक्शन यूज करने से जुड़ी जरूरी बातें

सही बर्तन का चुनाव - गैस चूल्हे पर हम कोई भी बर्तन का इस्तेमाल कर खाना बना लेते हैं। हालांकि इंडक्शन चूल्हे के लिए सही बर्तन का चुनाव अहम होता है। इसके लिए इंडक्शन कुक टॉप के अनुसार बर्तन खरीदना चाहिए। ऐसा करने से कम समय में ही कुकिंग हो सकेगी। 

इसे भी पढ़ें: Tips And Tricks: केला स्टोर करने में आती है परेशानी, 4 तरीके अपनाएं, लंबे वक्त तक बनेगे रहेंगे फ्रेश

लाइट वेट यूटेंसिल्स - इंडक्शन चूल्हे का आप जब भी उपयोग करें तो उसके लिए हमेशा हल्के वजन वाले बर्तनों का ही उपयोग करें। भारी बर्तनों के इस्तेमाल से इंडक्शन खराब हो सकता है। बाजार में आसानी से लाइट वेट बर्तन मिल जाते हैं जो खासतौर पर इंडक्शन चूल्हे के हिसाब से ही तैयार किए जाते हैं। 

अच्छा इंडक्शन जरूरी - आप अगर कुकिंग के लिए इंडक्शन खरीद रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बाजार में इंडक्शन चूल्हों की बड़ी रेंज मौजूद है। ऐसे में उलझन में आना लाजिमी है। सस्ते का चक्कर छोड़ें और हमेशा ब्रांडेड इंडक्शन चूल्हा ही खरीदें, जिससे इसके जल्दी खराब होने का रिस्क न रहे। 

इसे भी पढ़ें: Perfect Dough: काफी कोशिश के बाद भी फूली रोटियां नहीं बनती? आटा गूंथने का सही तरीका जान लेंगे तो दूर होगी शिकायत

इंडक्शन चूल्हे की सफाई - इंडक्शन चूल्हे को लंबे वक्त तक अच्छी तरह से इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसकी सही ढंग से क्लीनिंग बेहद आवश्यक है। खाना पकाने के बाद इंडक्शन के प्लग को हमेशा प्लग से निकालकर अलग रखें। सूती गीले कपड़े से इंडक्शन पोछें। इसके बाद सूखे कपड़े से पोछें। ब्लोअर की मदद से इंडक्शन की धूल मिट्टी हटाएं। 

5379487