गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए रखें ये डाइट
हेल्दी शरीर एवं स्किन के लिए पानी का सेवन बेहद जरूरी है।

हेल्दी शरीर एवं स्किन के लिए पानी का सेवन बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट कॉस्मेटोलॉजिस्ट रूना शर्मा कुछ टिप्स बता रही हैं। गर्मी में सेहतमंद रहने के लिए सुबह सोकर उठते ही जितनी क्षमता है उतने गिलास पानी पीएं।
पानी पीने और ब्रश करने के बाद दूध या ग्रीन टी के बजाए गर्मी के सीजन के फ्रेश ताजे फलों का सेवन करें। जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर एवं पपीता। सुबह खाली पेट चाय पीने से एसीडिटी की समस्या होती है एवं पेट में जलन होती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मी और लू से बचने के आसान घरेलू टिप्स
सुबह फल खाने से एंटीऑक्सीडेंट मिलता है एवं शरीर में नई ऊर्जा शक्ति एवं विटामिन की पूर्ति होती है। ताजे फल खाने के बाद सुबह के नाश्ते में हेल्दी नाश्ता करें। सुबह के नाश्ते में लिक्विड पदार्थ का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे दलिया, छाछ, मठा ले सकते हैं। प्रतिदिन अपने खाने में सलाद का भरपूर इस्तेमाल करें।
2. खाने में संतुलित एवं पौष्टिक भोजन का ही सेवन करें
3. रात में खाने में हल्का भोजन करें एवं ठंडा दूध पीकर सोने से एसीडिटी कम होती है।
4. गर्मी से राहत पाने के लिए एवं शरीर में पानी की पूर्ति के लिए जूस, आमपना, जलजीरा, शिकंजी, बेल का शर्बत, नारियल पानी, गन्ने का रस, लस्सी, छाछ का सेवन खूब करें।
5. पीने के पानी में तुलसी पत्ता डालें इससे विटामिन मिलता है।
6. पानी एवं फलों के सेवन से स्किन हेल्दी रहती है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App