Independence Day Rangoli Designs: तिरंगे के रंगों से बनाएं 7 खूबसूरत देशभक्ति रंगोली, यहां देखें Photo

Independence Day Rangoli Designs
X

Independence Day Rangoli Designs

इस Independence Day पर तिरंगे के रंगों से सजाएं घर और ऑफिस। जानिए 7 खूबसूरत और आसान देशभक्ति रंगोली डिजाइनों के बारे में, देखें फोटो और बनाएं आज़ादी का जश्न खास।

Independence Day Rangoli Designs: भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस कल, 15 अगस्त 2025 को पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाने जा रहा है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए घरों और ऑफिसों को सजाना जरूरी होता है, और रंगोली इसके लिए सबसे खूबसूरत तरीका है। खासतौर पर जब ये रंगोली तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजी हों, तो देशभक्ति का जज्बा दुगना हो जाता है। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप भी इन 7 खूबसूरत और आसान देशभक्ति रंगोली डिजाइनों से अपने आस-पास की जगह को खास बनाएं और आजादी के जश्न में चार चांद लगाएं। नीचे देखें शानदार फोटो और चुनें अपनी पसंदीदा डिजाइन।

1. तिरंगा फ्लावर रंगोली

तिरंगे के तीनों रंगों- केसरिया, सफेद और हरे में फूलों के डिजाइन बनाएं। बीच में नीला चक्र बनाकर बीच में जय हिंद लिखकर इसे पूरा करें। यह डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत और सिंपल होता है, जो किसी भी जगह की शोभा बढ़ा देता है।



2. भारतीय झंडे की रंगोली

झंडे के सटीक आकार में तिरंगे के रंग भरकर इसे खूबसूरती से सजाएं। बीच में नीला चक्र जरूर बनाएं ताकि पूरा तिरंगा सही लगे। यह रंगोली खासकर स्कूल और ऑफिस में बनाने के लिए परफेक्ट है।


3. तिरंगा रंगोली

एक गोल आकार का गोला बनाएं और केसरिया और सफेद रंगों को झंडे के जैसे सजाए और साइड में बापू जी की काले रंग से आकृति बनांए। इस डिजाइन से देशभक्ति और देश के महान नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश मिलते है।



4. तिरंगा पैटर्न डिजाइन

तीन रंगों को विभिन्न ज्यामितीय पैटर्न जैसे वर्तुल, तिकोना या चोकोर आकार में सजाएं। यह आधुनिक लुक के साथ देशभक्ति का परिचायक होता है।


5. हाथों से बनाई गई रंगोली

अपने हाथों के छापों से तिरंगे के रंगों में रंगोली बनाएं। यह बच्चों के लिए मजेदार और आकर्षक डिजाइन है।


6. मोर और तिरंगा रंगोली

मोर के रूप में रंगोली बनाएं और उसके पंखों में तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल करें। यह डिज़ाइन दिखने में बहुत ही सुंदर और कलात्मक होता है।



7. तिरंगा सिम्बॉलिक डिजाइन

तिरंगे के तीन रंगों को सरल लहरों या रिबन की तरह सजाएं, जिसमें बीच में नीला चक्र हो। यह डिज़ाइन जल्दी बन जाता है और हर जगह फिट हो जाता है।



WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story