Jeans Washing: सालों साल चलेगा आपका जींस, इस तरीके से करें वॉशिंग, चमक भी रहेगी बरकरार

जींस धोने का सही तरीका।
Jeans Washing Tips: जींस हर अलमारी का जरूरी हिस्सा होती है स्टाइलिश, टिकाऊ और हर मौसम के लिए परफेक्ट। लेकिन अगर सही तरीके से ना धोया जाए, तो इसकी रंगत फीकी पड़ सकती है या फैब्रिक ढीला हो सकता है। महंगी जींस हो या रोज़ की पहनने वाली, उसकी देखभाल भी खास होनी चाहिए। क्योंकि सही वॉशिंग से ही उसकी लाइफ बढ़ती है और स्टाइल बना रहता है।
अक्सर लोग जींस को नॉर्मल कपड़ों की तरह ही धो देते हैं, जिससे उसका रंग जल्दी उतर जाता है या फिटिंग खराब हो जाती है। लेकिन कुछ आसान और स्मार्ट तरीके अपनाकर आप अपनी जींस को सालों तक नई जैसी रख सकते हैं।
जींस को सही तरीके से धोने के 5 तरीके
जींस को पलटकर धोएं
हमेशा जींस को अंदर से पलटकर धोएं। इससे बाहरी सतह का रंग और फैब्रिक सुरक्षित रहता है। वॉशिंग मशीन में सीधे डालने पर रगड़ से रंग उतर सकता है। पलटकर धोने से कपड़े की ऊपरी चमक बनी रहती है और वियर एंड टियर भी कम होता है।
ठंडे पानी का इस्तेमाल करें
जींस को धोते समय गर्म पानी से बचें। हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। गर्म पानी रंग को जल्दी निकाल देता है और फेब्रिक को कमजोर कर सकता है। ठंडे पानी से जींस की मजबूती और रंगत बनी रहती है।
कम डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल
जींस के लिए हार्श डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करें। हल्के लिक्विड डिटर्जेंट या जैल बेस्ड क्लीनर बेहतर होते हैं। ज़्यादा डिटर्जेंट फेब्रिक को नुकसान पहुंचा सकता है और जींस जल्दी खराब हो सकती है। कम मात्रा में डिटर्जेंट से भी सफाई अच्छे से होती है।
हाथ से हल्के से धोएं या जेंटल मोड पर चलाएं
अगर वॉशिंग मशीन से धो रहे हैं, तो "जेंटल" या "डेलिकेट" मोड चुनें। वरना बेहतर है कि हाथ से ही हल्के हाथों से धोएं। ज़्यादा घिसाई जींस के धागे उधेड़ सकती है और उसकी मजबूती कम हो जाती है।
धूप से बचाकर सुखाएं
जींस को तेज धूप में सुखाने से उसका रंग उड़ सकता है। हमेशा छांव में उल्टा कर के सुखाएं, ताकि रंग और फैब्रिक दोनों सुरक्षित रहें। सीधी धूप से जींस सख्त भी हो सकती है, जिससे पहनने में असहजता होती है।
