Fat Reducing Tips: टीएनएज बच्चे का मोटापा तेजी से बढ़ रहा है? इन घरेलू तरीकों से घटा सकते हैं चर्बी

fat reducing home remedies
X

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय।

Fat Reducing Tips: बच्चा अगर जरूरत से ज्यादा मोटा होने लगे तो पैरेंट्स की चिंता लाजिमी है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय चर्बी कम करने में मदद कर सकते हैं।

Fat Reducing Tips: आज के दौर में टीएनएज बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ती हुई एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। घंटों मोबाइल-लैपटॉप पर समय बिताना, फास्ट फूड की आदत और फिजिकल एक्टिविटी की कमी ये सब मिलकर कम उम्र में ही बच्चों को ओवरवेट बना रहे हैं। इसका असर सिर्फ लुक्स पर नहीं, बल्कि उनकी सेहत और आत्मविश्वास पर भी पड़ता है।

अच्छी बात यह है कि टीएनएज मोटापे को कंट्रोल करने के लिए महंगे डाइट प्लान या जिम की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान घरेलू आदतें और लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर बच्चे की बढ़ती चर्बी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही असरदार और सुरक्षित घरेलू तरीके।

घरेलू तरीकों से कैसे घटाएं टीएनएज मोटापा?

डाइट में लाएं बैलेंस: बच्चे की थाली में सब्जियां, फल, दाल, दूध और साबुत अनाज जरूर शामिल करें। फास्ट फूड, चिप्स, पिज़्ज़ा और मीठे स्नैक्स को सीमित करें। भूख लगने पर फल, मूंगफली या भुने चने बेहतर विकल्प हैं।

शुगर ड्रिंक्स से बनाएं दूरी: कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स में छिपी शुगर मोटापे की बड़ी वजह होती है। इनके बजाय पानी, नींबू पानी या नारियल पानी पीने की आदत डालें।

रोजाना फिजिकल एक्टिविटी जरूरी: टीएनएज बच्चों को रोज कम से कम 45-60 मिनट फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। साइकिल चलाना, दौड़ना, डांस, योग या आउटडोर गेम्स चर्बी घटाने में काफी मदद करते हैं।

मोबाइल और स्क्रीन टाइम करें कंट्रोल: ज्यादा स्क्रीन टाइम मोटापे को बढ़ावा देता है। पढ़ाई के अलावा मोबाइल और टीवी देखने का समय सीमित रखें। खाली समय में बच्चे को किसी खेल या हॉबी से जोड़ें।

सही नींद है बेहद जरूरी: कम नींद लेने से वजन तेजी से बढ़ता है। टीएनएज बच्चों को रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूरी है। देर रात तक जागने और देर से उठने की आदत बदलनी होगी।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story