Sarson ka Saag: सरसों का साग बनाने का ये तरीका आएगा पसंद, स्वाद ऐसा कि सब चाट लेंगे उंगलियां

how to make punjabi style sarson ka saag
X

पंजाबी स्टाइल सरसों का साग बनाने का तरीका।

Sarson ka Saag Recipe: सर्दी के दिनों में मक्के की रोटी के साथ सरसों के साग का मज़ा ही अलग होता है। जानते हैं पंजाबी स्टाइल सरसों का साग बनाने का तरीका।

Sarson ka Saag Recipe: सर्दियों के शुरू होते ही दिमाग में एक ही डिश घूमती है सरसों का साग और मक्के की रोटी। इसका देसी स्वाद, सुगंध और देसी घी की खुशबू हर किसी को लुभा लेती है। लेकिन असली पंजाबी फ्लेवर तभी आता है जब इसे सही तरीके से पकाया जाए। आप कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप भी रेस्तरां जैसा स्वाद घर में पा सकते हैं।

सरसों का साग न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, फाइबर, विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है, जो ठंड में शरीर को गर्म रखता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जानें इसे बनाने का पारंपरिक पंजाबी तरीका।

सरसों का साग बनाने के लिए सामग्री

  • सरसों के पत्ते - 500 ग्राम
  • पालक - 100 ग्राम
  • बथुआ - 100 ग्राम
  • प्याज - 2 (बारीक कटा)
  • टमाटर - 2 (कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
  • मक्के का आटा - 2 बड़े चम्मच
  • देसी घी - 2 बड़े चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

सरसों का साग बनाने का तरीका

सरसों का साग एक टेस्टी और हेल्दी डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले सरसों, पालक और बथुआ को अच्छे से धो लें। इन्हें प्रेशर कुकर या पैन में थोड़े पानी और नमक के साथ 10-12 मिनट तक पकाएं। फिर ठंडा होने पर मिक्सर में दरदरा पीस लें ध्यान रहे, पेस्ट पूरी तरह चिकना न हो।

अब एक पैन में घी गर्म करें। उसमें प्याज डालकर सुनहरा भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला अलग न हो जाए।

अब उबले हुए पत्तों का पेस्ट इसमें डालें। 10 मिनट तक धीमी आंच पर चलाते रहें। जब यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब मक्के का आटा मिलाकर 5 मिनट और पकाएं इससे साग में परफेक्ट टेक्सचर आएगा।

गैस बंद करने से पहले ऊपर से थोड़ा देसी घी डालें और 2 मिनट तक ढककर रख दें। स्वाद और पोषण से भरपूर सरसों का साग बनकर तैयार हो चुकी है। इसे गरमागरम मक्के की रोटी, गुड़ और सफेद मक्खन के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story