Rava Cheese Dosa: कुरकुरा रवा चीज़ डोसा खूब पसंद आएगा, बनाने में भी है ईज़ी, जानें रेसिपी

how to make rava cheese dosa at home
X

रवी चीज़ डोसा बनाने की विधि।

Rava Cheese Dosa: रवा चीज़ डोसा एक टेस्टी डिश है जो ब्रेकफास्ट में या दिन में हल्की भूख लगने पर बनाकर परोसी जा सकती है।

Rava Cheese Dosa: अगर आप साउथ इंडियन डिश के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो रवा चीज़ डोसा आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट और ऊपर से पिघली हुई चीज़ यह डोसा स्वाद में इतना जबरदस्त होता है कि बच्चे ही नहीं, बड़े भी उंगलियां चाटते रह जाते हैं।

खास बात यह है कि रवा चीज़ डोसा बनाने के लिए न तो बैटर को फर्मेंट करने की जरूरत होती है और न ही ज्यादा समय लगता है। झटपट तैयार होने वाली यह रेसिपी नाश्ते, लंच या शाम के स्नैक के लिए एक शानदार चॉइस मानी जाती है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका।

रवा चीज़ डोसा बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी (रवा) - 1 कप
  • मैदा - 1/2 कप
  • चावल का आटा - 1/4 कप
  • प्याज - 1 छोटा (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी)
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • हरा धनिया - 2 चम्मच
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • पानी - आवश्यकता अनुसार
  • चीज़ - 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल या मक्खन - सेंकने के लिए

रवा चीज़ डोसा बनाने का तरीका

स्वाद से भरपूर रवा चीज़ डोसा बनाना आसान है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में सूजी (रवा), मैदा और चावल का आटा डालें। इसमें नमक, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए पतला और स्मूद बैटर तैयार करें।

बैटर की कंसिस्टेंसी छाछ जैसी होनी चाहिए। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। नॉन-स्टिक या कास्ट आयरन तवा गरम करें। हल्का सा तेल लगाकर तवे को अच्छे से ग्रीस कर लें। तवा ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए, वरना डोसा सही से फैलेगा नहीं।

अब एक कलछी बैटर लें और तवे के किनारों से बीच की ओर गोल-गोल घुमाते हुए डालें। ध्यान रखें कि बैटर फैलाना नहीं है, बल्कि डालना है। इससे डोसा जालीदार और कुरकुरा बनता है।

डोसा थोड़ा सेट होने लगे, तब ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें। चाहें तो थोड़ा सा मक्खन भी डाल सकते हैं। धीमी आंच पर डोसा को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।

रवा चीज़ डोसा आमतौर पर एक ही साइड से सेककर बनाया जाता है। जब नीचे से गोल्डन ब्राउन हो जाए और किनारे तवे से छूटने लगें, तब इसे मोड़ लें। गरमागरम रवा चीज़ डोसा को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story