Rava Bonda: शाम की चाय के साथ परोसें कुरकुरे रवा बोंडा, मिनटों में तैयार होगा साउथ इंडियन स्नैक

how to make rava bonda
X

रवा बोंडा बनाने का तरीका।

Rava Bonda Recipe: रवा बोंडा एक लोकप्रिय साउथ इंडियन फूड डिश है। इसे शाम की चाय के साथ परोसा जा सकता है। यहां जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

Rava Bonda Recipe: आप शाम की चाय के साथ कुछ स्पेशल और कुरकुरा ट्राई करना चाहते हैं, तो रवा बोंडा बिल्कुल परफेक्ट रेसिपी है। यह साउथ इंडियन स्नैक बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है, जिसे सूजी, दही और मसालों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए न तो ज्यादा मेहनत लगती है और न ही कोई खास सामग्री कुछ ही मिनटों में यह घर पर तैयार हो जाता है।

रवा बोंडा को आप बच्चों के टिफिन, मेहमानों की प्लेट या वीकेंड स्नैक के रूप में भी सर्व कर सकते हैं। इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या नारियल चटनी के साथ परोसें, तो स्वाद दोगुना हो जाता है। जानते हैं रवा बोंडा बनाने की आसान विधि।

रवा बोंडा बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी (रवा) - 1 कप
  • दही - 1/2 कप
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच (कसा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
  • प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ)
  • करी पत्ता - 6-7
  • सरसों के दाने - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल - डीप फ्राई करने के लिए
  • बेकिंग सोडा - एक चुटकी (फुलाव के लिए)
  • धनिया पत्ता - सजाने के लिए

रवा बोंडा बनाने का तरीका

रवा बोंडा एक टेस्टी स्नैक्स रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बना लें। इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।

एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें। उसमें सरसों के दाने डालें। जब वे चटकने लगें तो हरी मिर्च, करी पत्ता और प्याज डालकर हल्का भूनें। अब इसे सूजी के बैटर में डाल दें।

अब बैटर में नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें। अगर बैटर बहुत गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिलाकर घोल पतला कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसकी पकौड़े जैसा कंसिस्टेंसी रहना चाहिए।

अब कढ़ाही में तेल गरम करें। अब चम्मच से थोड़ा-थोड़ा बैटर लेकर गोल बोंडा के आकार में तेल में डालें। मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।

तले हुए रवा बोंडा को पेपर टॉवल पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। सारे घोल से इसी तरह रवा बोंडा तैयार कर लें। अब इन्हें गरमागरम नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story