Onion Uttapam: नाश्ते में खूब पसंद आएगा प्याज वाला उत्तपम, बार-बार बनाने की होगी डिमांड

how to make onion uttapam
X

अनियन उत्तपम बनाने का तरीका। 

Onion Uttapam: अनियन उत्तपम यानी प्याज वाले उत्तपम की डिमांड काफी रहती है। ये स्ट्रीट फूड के तौर पर भी काफी लोकप्रिय हो चुका है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Onion Uttapam: दक्षिण भारत का पारंपरिक नाश्ता उत्तपम अपने खास स्वाद के लिए बहुत पसंद किया जाता है। खासतौर पर अनियन उत्तपम तो होटल-रेस्टोरेंट का स्पेशल मेन्यू होता है, जिसमें नरम और फूला हुआ उत्तपम ऊपर से हल्का-सा कुरकुरा होता है। उस पर प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया का फ्लेवर स्वाद का जादू बिखेर देते हैं। यह डिश न केवल पेट भरने वाली होती है बल्कि सेहतमंद भी होती है, क्योंकि इसे बहुत कम तेल में पकाया जाता है।

सुबह के नाश्ते या हल्के डिनर के लिए अनियन उत्तपम एक परफेक्ट डिश है। इसे नारियल की चटनी, सांभर या टमाटर की चटनी के साथ सर्व किया जाए तो स्वाद और भी बढ़ जाता है। अगर आप घर पर होटल जैसा अनियन उत्तपम बनाना चाहते हैं तो सही बैटर और बैलेंस्ड टॉपिंग का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

अनियन उत्तपम के लिए सामग्री

इडली या डोसा बैटर – 2 कप

प्याज (बारीक कटा हुआ) – 2

हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2

टमाटर (बारीक कटा, वैकल्पिक) – 1

हरी धनिया – 2 बड़े चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तेल या घी – आवश्यकतानुसार

अनियन उत्तपम बनाने का तरीका

अनियन उत्तपम बनाना बहुत सरल है। इसे तैयार करने के लिए एक दिन पहले बैटर बना लें, जिससे इसमें ठीक से खमीर उठ सकेगा। बैटर में जितना अच्छा खमीर उठेगा उत्तपम उतना ही फूला हुआ और टेस्टी लगेगा। ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।

बैटर फेंटने के बाद नॉन-स्टिक तवा या आयरन तवा गरम करें। अब उस पर हल्का सा तेल लगाकर पेपर से साफ कर लें ताकि बैटर चिपके नहीं। गरम तवे पर एक कटोरी बैटर डालें और हल्के हाथ से गोल फैलाएं, ज्यादा पतला न करें।

अब इसके ऊपर बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और हरी धनिया समान रूप से फैला दें। ऊपर से हल्का-सा नमक छिड़कें और किनारों पर थोड़ा सा तेल या घी डालें। मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक उत्तपम सेंकें। जब नीचे से कुरकुरा हो जाए तो पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सेक लें।

अनियन उत्तपम बनकर तैयार हो चुका है, इसे एक प्लेट में उतार लें। तैयार अनियन उत्तपम को गर्मागर्म नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें। होटल जैसा मुलायम और कुरकुरा स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story