Onion Pickle: 5 मिनट में बनाएं चटपटा प्याज का अचार, खाने का स्वाद होगा दोगुना

how to make onion achar
X

प्याज का अचार बनाने का तरीका।

Onion Pickle Recipe: सलाद के तौर पर प्याज तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन क्या कभी प्याज का अचार ट्राई किया है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Onion Pickle Recipe: अगर खाने में कुछ कमी लग रही है तो एक चम्मच प्याज का अचार ही स्वाद में जान डाल सकता है। यह चटपटा, तीखा और झटपट बनने वाला अचार हर थाली का साथी होता है। इसे बनाने में ना गैस जलानी पड़ती है, ना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है बस कुछ सामग्री और 5 मिनट का समय चाहिए और टेस्टी प्याज का अचार तैयार हो जाता है।

प्याज का अचार न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी जबरदस्त हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है। जानते हैं इंस्टेंट प्याज का अचार बनाने का तरीका।

प्याज का अचार बनाने के लिए सामग्री

  • छोटे प्याज (शलोट्स या बेबी ऑनियन) - 250 ग्राम
  • नींबू का रस - 2 बड़े चम्मच
  • सरसों का तेल - 2 बड़े चम्मच
  • राई (सरसों के दाने) - 1 छोटा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच

प्याज का अचार बनाने का तरीका

प्याज का अचार बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और इसे 5 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए प्याज को छीलकर अच्छे से धो लें। इन्हें किसी सूखे कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सूखा लें ताकि अचार में नमी न रहे।

अब एक कटोरे में प्याज, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें नींबू का रस और सरसों का तेल डालें। आप चाहें तो तेल को हल्का गर्म करके ठंडा होने पर मिला सकते हैं। इससे अचार की शेल्फ लाइफ बढ़ती है।

अब इसमें राई के दाने डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। आपका प्याज का झटपट अचार तैयार है। इसे 15–20 मिनट तक किसी एयरटाइट जार में रख दें ताकि मसाले प्याज में अच्छे से घुल जाएं। बस फिर परोसें रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story