Lasooni Palak Curry: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है लहसुनी पालक करी, जान लें बनाने का तरीका

डिनर में लहसुनी पालक करी बनाकर परोसें।
Lasooni Palak Curry: अगर आप रोज़ की सब्जियों से बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी खाने का मन है, तो लहसुनी पालक करी एक बेहतरीन विकल्प है। पालक की हरियाली और लहसुन की खुशबू इस डिश को खास बना देती है। यह करी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होती है।
लहसुनी पालक करी खासतौर पर सर्दियों में खूब पसंद की जाती है, जब ताजा पालक आसानी से मिल जाता है। आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह सब्जी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है।
लहसुनी पालक करी के लिए सामग्री
- पालक - 2 गुच्छे (धोकर बारीक कटे हुए)
- लहसुन - 10-12 कलियां (बारीक कटी या कुटी हुई)
- प्याज - 1 (बारीक कटा)
- टमाटर - 2 (प्यूरी या बारीक कटे)
- हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी)
- अदरक - 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
- जीरा - 1 टीस्पून
- हल्दी पाउडर - 1/2 टीस्पून
- धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/2 टीस्पून
- नमक - स्वादानुसार
- तेल या घी - 2 टेबलस्पून
लहसुनी पालक करी बनाने का तरीका
लहसुनी पालक करी एक स्वादिष्ट डिनर रेसिपी है जिसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धो लें। अब उबलते पानी में 2-3 मिनट के लिए पालक डालें और तुरंत ठंडे पानी में निकाल लें। इससे पालक का रंग हरा बना रहता है। अब पालक को मिक्सर में हल्का सा पीस लें, ज्यादा बारीक पेस्ट न बनाएं।
एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें। अब इसमें आधा कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें। लहसुन की खुशबू आते ही अदरक और हरी मिर्च डालें।
अब कड़ाही में प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद टमाटर डालें और मसाला छोड़ने तक पकाएं। अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। तैयार पालक का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकने दें।
अब इसमें बचा हुआ लहसुन और गरम मसाला डालें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं और 2 मिनट और पकाएं। लहसुनी पालक करी को गरमागरम रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
