Serum for Pigmentation: झाइयां हटाने में मदद करेगा घर पर बना ये सीरम, जानें बनाने की विधि

झाइयां दूर करने के घरेलू उपाय (Image: grok)
Serum for Pigmentation: चेहरे पर झाइयां या दाग-धब्बे आजकल आम समस्या बन चुकी है। बदलती लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव और स्किन केयर में लापरवाही की वजह से ऐसा कई लोगों के साथ होता है। लेकिन अगर आप नेचुरल उपया घर पर ट्राई करेंगे, तो इस समस्या से राहत मिल सकती है।
बता दें, ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल से बना होममेड सीरम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह सीरम न सिर्फ पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है, बल्कि स्किन को अंदर से हाइड्रेट और ग्लोइंग भी बनाता है।
क्यों बढ़ रही है पिग्मेंटेशन की समस्या?
झाइयां तब होती है जब त्वचा में गंदगी जमने लगती है। हालांकि, इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-
- स्किन को मॉइस्चर न करना।
- हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।
- बढ़ती उम्र की वजह से होता है।
- केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से होता है।
ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल लगाएं
- ग्लिसरीन स्किन को मॉइस्चराइज करता है।
- ड्रायनेस को कम करता है।
- त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है।
- एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है।
- पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।
- स्किन रिपेयर और हीलिंग में सहायक होता है।
घर पर कैसे बनाएं ग्लिसरीन-एलोवेरा का सीरम?
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें।
- 1 चम्मच ग्लिसरीन लें।
- एक साफ कटोरी लें।
- उसमें एलोवेरा जेल डालें।
- अब इसमें ग्लिसरीन मिलाएं।
- दोनों को अच्छे से मिक्स करें, ताकि स्मूद सीरम जैसा टेक्सचर बन जाए।
- इस मिश्रण को किसी छोटे कंटेनर में रख लें।
सीरम को लगाने का सही तरीका
- सबसे पहले फेशवॉश करें।
- अब 2 बूंद सीरम के लें, और हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं।
- खासतौर पर उन जगहों पर ध्यान दें, जहां पिग्मेंटेशन ज्यादा है।
- रात में सोने से पहले इसे लगाना फायदेमंद होता है।
- लगाने के बाद चेहरे को धोने की जरूरत नहीं होती।
कब तक दिखेगा असर?
- यह एक नेचुरल सीरम है, इसलिए इसका असर धीरे-धीरे दिखता है।
- इसे लगाने से स्किन ज्यादा हाइड्रेटेड लगेगी।
- चेहरे की रंगत में सुधार दिखेगा।
- झाइयां और दाग हल्के होने लगेंगे।
किन बातों का रखें ध्यान?
- अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- दिन में बाहर निकलते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
- ज्यादा मात्रा में ग्लिसरीन लगाने से स्किन चिपचिपी लग सकती है।
- इसे रोजाना एक बार ही इस्तेमाल करें।
क्यों चुनें होममेड सीरम?
- इसमें कोई केमिकल नहीं होता।
- यह बजट-फ्रेंडली होती है।
- स्किन पर साइड इफेक्ट का खतरा कम रहता है।
अगर आप झाइयों से परेशान हैं, और नेचुरल तरीका अपनाना चाहती हैं, तो ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल से बना यह होममेड सीरम जरूर ट्राई करें। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन साफ, मुलायम और हेल्दी दिखने लगेगी।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपको स्किन एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
