Chili Cheese Toast: शाम की चाय के साथ परोसें चिली चीज़ टोस्ट, टेस्ट में है बेस्ट, जानें आसान रेसिपी

चिली चीज़ टोस्ट बनाने का तरीका। (Image-AI)
Chili Cheese Toast: चिली चीज़ टोस्ट एक बेहतरीन स्नैक्स है जिसे बहुत पसंद किया जाता है। शाम की चाय के साथ चिली चीज़ टोस्ट एक अनूठा फूड कॉम्बिनेशन है जो सभी चाव से खाएंगे। ईवनिंग टी क साथ क्या परोसें ये समझ नहीं आ रहा है तो चिली चीज़ टोस्ट एक बेहतरीन विकल्प है और इसे आसानी से बनाया भी जा सकता है।
इस टोस्ट में हरी मिर्च, शिमला मिर्च और पिघला हुआ चीज़ एक साथ मिलकर ऐसा स्वाद देते हैं कि एक बार खाएंगे, तो बार-बार बनाने का मन करेगा। आइए जानते हैं टेस्टी चिली चीज़ टोस्ट बनाने की रेसिपी।
चिली चीज़ टोस्ट बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड स्लाइस – 4
प्रोसेस्ड चीज़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
शिमला मिर्च – 1 छोटा टुकड़ों में कटा
प्याज़ – 1 छोटा बारीक कटा
काली मिर्च – 1/4 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
मक्खन – 2 टेबलस्पून
मिक्स हर्ब्स – स्वादानुसार (ऑप्शनल)
टोमेटो सॉस – परोसने के लिए
चिली चीज़ टोस्ट बनाने की विधि
चिली चीज़ टोस्ट एक बेहतरीन स्नैक्स है जिसे खूब पसंद किया जाता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले चीज़ मिक्स तैयार करें। इसके लिए एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें। इसमें बारीक कटी प्याज़, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, काली मिर्च, नमक और हर्ब्स डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हल्का मक्खन लगाएं। फिर ऊपर से तैयार चीज़ मिक्सचर को अच्छे से फैलाएं। इसके बाद तवा गर्म करें और ब्रेड को चीज़ साइड ऊपर रखते हुए तवे पर टोस्ट करें। इसे ओवन में भी बनाया जा सकता है। इसे ओवन में तब तक बेक करें जब तक चीज़ मेल्ट और हल्का गोल्डन न हो जाए।
स्वाद से भरपूर चिली चीज़ टोस्ट बनकर तैयार हो चुका है। इस गर्मागर्म चिली चीज़ टोस्ट को टोमेटो सॉस या मिंट चटनी के साथ सर्व करें। आप इसमें स्वीट कॉर्न, ऑलिव या जैतून भी ऐड कर सकते हैं।
(कीर्ति)
