Cheese Uttapam: बच्चों को खूब पसंद आएगा चीज़ उत्तपम का स्वाद, इस तरीके से बनाकर परोसें

how to make cheese uttapam at home
X

चीज़ उत्तपम बनाने का तरीका।

Cheese Uttapam Recipe: चीज़ उत्तपम एक टेस्टी और हेल्दी फूड डिश है। इसे ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार कर सकते हैं।

Cheese Uttapam Recipe: उत्तपम साउथ इंडिया की फेसम डिश है, जिसे हर कोई पसंद करता है। थिक, सॉफ्ट और सब्जियों से भरी यह डिश आमतौर पर नाश्ते में परोसी जाती है। लेकिन जब इसमें चीज़ का तड़का लग जाए तो इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को लुभा लेता है। चीज़ उत्तपम सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है।

चीज़ उत्तपम हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसमें दाल-चावल से बना बैटर और सब्जियों का मेल पोषण देता है, वहीं ऊपर से डाली गई चीज़ इसे रेस्टोरेंट-स्टाइल बना देती है।

चीज़ उत्तपम बनाने की सामग्री

  • 2 कप उत्तपम बैटर (इडली/डोसा बैटर)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
  • 1 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल या घी पकाने के लिए

चीज़ उत्तपम बनाने की विधि

नाश्ते में चीज़ उत्तपम बनाने का तरीका बेहद सरल है। इसके लिए आप चाहें तो बाजार से रेडीमेड इडली/डोसा बैटर ले सकते हैं या घर पर बना सकते हैं। बैटर को गाढ़ा ही रखें ताकि उत्तपम मोटा और मुलायम बने। अगर बैटर पतला हो जाए तो इसमें थोड़ा रवा मिला सकते हैं।

अब नॉन-स्टिक तवे या कास्ट आयरन तवे को गरम करें और हल्का सा तेल डालकर फैला दें। अब एक कटोरी बैटर तवे पर डालें और गोल आकार में मोटा फैलाएं।

अब बैटर के ऊपर प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक डालें। हल्के हाथों से दबा दें ताकि सब्जियां बैटर में चिपक जाएं। अब सब्जियों के ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज़ समान रूप से फैलाएं। चीज़ जितना चाहें उतना डाल सकते हैं।

अब किनारों पर हल्का तेल डालें और धीमी आंच पर ढककर पकाएं। जब नीचे की सतह सुनहरी हो जाए तो पलट दें और दूसरी तरफ से भी हल्का सेंक लें। गर्मागर्म चीज़ उत्तपम को नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story