Sapna Choudhary Controversy: लखनऊ में साल 2018 के डांस शो विवाद से जुड़े मामले में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी कोर्ट में पेश हई। कार्यक्रम में शामिल न होने के आरोप में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ था।
अब अदालत ने सपना चौधरी को राहत देते हुए 60 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। साथ ही उन पर 1400 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला साल 2018 का है, जब लखनऊ के स्मृति उपवन में सपना चौधरी का डांस प्रोग्राम होना था। शो के लिए टिकट भी बेचे गए थे, लेकिन वह समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंची। इससे नाराज दर्शकों ने हंगामा और तोड़फोड़ की थी।
पुलिस ने दर्ज की FIR
इस घटना के बाद थाना आशियाना में सपना चौधरी और अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। बाद में पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की। सपना चौधरी पर आरोप तय होने के बाद भी वह कुछ समय तक अदालत में पेश नहीं हुई, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। अब उन्होंने खुद कोर्ट पहुंचकर अपनी जमानत कराई है।
यह भी पढ़े - ‘चांद मेरा दिल’ का पोस्टर रिलीज, अनन्या-लक्ष्य की केमिस्ट्री ने बढ़ाई धड़कनें; कल 11 बजे मिलेगा बड़ा सरप्राइज
सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
इस बीच सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे आगे पाछे घूमे सै, तेरे बरगे सरदार।”
फैंस ने किया सपोर्ट
सोशल मीडिया पर फैंस उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ‘देसी क्वीन’ बता रहे हैं। कई यूजर्स ने उनके टैलेंट की सराहना की है।
अगली सुनवाई की तारीख तय
कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है। फिलहाल सपना चौधरी कानूनी प्रक्रिया में सहयोग कर रही हैं।
यह भी पढ़े - गाजियाबाद में लाइव शो के दौरान स्टेज पर चढ़ा फैन, डर गई सुनंदा शर्मा; बाद में वीडियो जारी कर कही ये बात










