haribhoomi hindi news
गाजियाबाद में लाइव शो के दौरान एक फैन के स्टेज पर चढ़ने से सुनंदा शर्मा घबरा गई और परफॉर्मेंस छोड़ दी। बाद में उन्होंने वीडियो जारी कर घटना पर प्रतिक्रिया दी।

Sunanda Sharma Ghaziabad Concert: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में लाइव परफॉर्म कर रही थी, तभी एक फैन अचानक सिक्योरिटी तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया। इस घटना से माहौल में अफरा-तफरी मच गई।

डर के कारण बीच में छोड़ा शो

जैसे ही युवक सिंगर के करीब पहुंचा और उन्हें छूने की कोशिश की, सुनंदा शर्मा घबरा गई और जोर से चीखते हुए स्टेज छोड़कर पीछे चली गई। इसके बाद उन्होंने दोबारा स्टेज पर लौटने से इनकार कर दिया और शो बीच में ही रद्द कर दिया गया।

सिक्योरिटी और पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना के तुरंत बाद बाउंसर और पुलिस मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर स्टेज से नीचे उतार दिया। बाद में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। बताया जा रहा है कि वह छात्र उसी कॉलेज का था।

वीडियो जारी कर दी सफाई

इस घटना के बाद सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि यह एक अचानक हुई घटना थी, जिससे वह खुद भी डर गई थी और टीम भी इसके लिए तैयार नहीं थी।

यह भी पढ़े -  ‘VFX पर उठे सवाल सही है’ Ramayana विवाद पर Hrithik Roshan का रिएक्शन, बोले- छोटी गलती को इतना…’

स्टूडेंट के लिए की माफी की अपील

सुनंदा ने कॉलेज प्रशासन से अपील की कि उस छात्र को माफ कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कई बार लोग प्यार जताने का तरीका गलत चुन लेते हैं, लेकिन उनकी मंशा गलत नहीं होती।

फैंस को दिया खास संदेश

सिंगर ने फैंस से भी अनुरोध किया कि वे इस घटना से सीख लें और अपने पसंदीदा कलाकार के प्रति प्यार जताने का सही तरीका अपनाएं। साथ ही उन्होंने सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ फैन के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - Prabhas Fauzi Look Leak: ‘फौजी’ के सेट से लीक हुई प्रभास की तस्वीर तो भड़के मेकर्स, दी सख्त चेतावनी!

7