Prabhas Fauzi Look Leak: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई, जिसके बाद मेकर्स ने कड़ा रुख अपनाया है।
फिल्म के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने साफ कहा कि लीक कंटेंट को शेयर करना बंद करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
क्या कहा मेकर्स ने?
It has come to our attention that certain accounts are circulating leaked images from the sets of #Fauzi.
— Fauzi (@FauziTheMovie) April 4, 2026
Please treat this as a strict warning - any such content will be reported, and necessary action will be taken against those involved.
These leaks compromise the experience…
मेकर्स ने अपने बयान में कहा, “कुछ अकाउंट्स ‘फौजी’ के सेट से लीक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इसे सख्त चेतावनी समझें ऐसे कंटेंट की रिपोर्ट की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि ये लीक्स फिल्म के उस अनुभव को खराब कर रहे हैं, जिसे टीम ने काफी मेहनत से तैयार किया है।
डायरेक्टर ने भी की अपील
We’ve poured our hearts into #Fauzi to give you something truly special.
— Hanu Raghavapudi (@hanurpudi) April 4, 2026
Humbly requesting everyone, please don’t spoil the magic with leaks.
Let’s experience it the way it’s meant to be… together in theatres. 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 https://t.co/n4w3xDi8Fm
फिल्म के डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने भी दर्शकों से अपील की है कि वे लीक कंटेंट को शेयर न करें। उन्होंने कहा कि फिल्म को उसी तरह अनुभव करें, जैसा इसे बड़े पर्दे के लिए बनाया गया है।
यह भी पढ़े - Raj Kapoor Pakistan Haveli: भूकंप के झटकों से कांपी पेशावर में राज कपूर की पैतृक हवेली, एक हिस्सा ढहा
फिल्म की खास बातें
The man…
— Fauzi (@FauziTheMovie) October 24, 2025
The mission…
The mystery…#Prabhas is #Fauzi ❤️🔥
The mission has just begun… and the fire has been lit. 🔥🔥#Imanvi @hanurpudi #MithunChakraborty #JayaPrada @AnupamPKher @Composer_Vishal @sudeepdop @kk_lyricist @MrSheetalsharma @rckamalakannan… pic.twitter.com/g2OEkrYR46
‘फौजी’ एक बड़ी बजट की फिल्म है, जिसे दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इसका दूसरा पार्ट पहले पार्ट की कहानी से पहले की घटनाओं को दिखाएगा, यानी यह एक तरह का प्रीक्वल होगा।
कब होगी रिलीज?
(Fauzi Release Date)
फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन खबरों के मुताबिक मेकर्स इसे दशहरा के आसपास रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
स्टारकास्ट भी दमदार
Wishing the phenomenal @AnupamPKher Ji a very Happy Birthday ✨
— Fauzi (@FauziTheMovie) March 7, 2026
It is an absolute honour to have you as part of the #Fauzi battalion ❤🔥
Wishing you a happy and a healthy year ahead.
Rebel Star #Prabhas#Imanvi @hanurpudi #MithunChakraborty #JayaPrada @AnupamPKher… pic.twitter.com/iP5ZlNBEkZ
(Fauzi Star Cast)
प्रभास के अलावा इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़े - 'रामायण' में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर! इन दो अवतारों में फैंस को देंगे बड़ा सप्राइज़










