Bread Vada Recipe: बच्चों को खूब पसंद आएगा ब्रेड वड़ा, टेस्टी स्नैक्स 10 मिनट में कर लें तैयार

Bread Vada Recipe in Hindi
X

ब्रेड वड़ा बनाने का तरीका। (Image-AI)

Bread Vada Recipe: ब्रेड वड़ा एक टेस्टी स्नैक्स है जो बच्चों को खूब पसंद आता है। इस रेसिपी को आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

Bread Vada Recipe: आलू वड़ा, सूजी वड़ा जैसा ही ब्रेड वड़ा भी खूब पसंद किया जाता है। बच्चों को ब्रेड वड़ा का स्वाद काफी पसंद आता है। ब्रेड वड़ा फटाफट तैयार होने वाला स्नैक्स है और इसे बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी रखा जा सकता है। यह साउथ इंडियन स्टाइल में तैयार की जाने वाली डिश है।

ब्रेड वड़ा को चाय के साथ भी परोसा जा सकता है। बहुत से लोग स्टार्टर के तौर पर भी ब्रेड वड़ा रखना पसंद करते हैं। जानते हैं इस टेस्टी डिश को बनाने का तरीका।

ब्रेड वड़ा के लिए सामग्री

ब्रेड स्लाइस – 6

उबले आलू – 2 (मीडियम साइज)

प्याज – 1 बारीक कटा

हरी मिर्च – 2 बारीक कटी

अदरक – 1 चम्मच (कद्दूकस की हुई)

हरा धनिया – 2 चम्मच

राई (सरसों के दाने) – 1/2 चम्मच

करी पत्ता – 6-7

बेसन – 3-4 चम्मच

नमक – स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

हल्दी – 1/4 चम्मच

तेल – तलने के लिए

ब्रेड वड़ा बनाने का तरीका

ब्रेड वड़ा एक परफेक्ट स्नैक्स है जो बच्चों को खूब भाता है। इसे तैयार करने के लिए ब्रेड स्लाइस लें और उनके किनारे काट दें। फिर उन्हें थोड़ा-सा पानी छिड़ककर गीला करें। हाथों से दबाकर ब्रेड स्लाइस का सारा पानी निकाल लें और ब्रेड को मुलायम कर लें।

अब गीली ब्रेड को आलू मिश्रण के साथ डालकर मिक्स करें। ऊपर से थोड़ा बेसन डालकर इसका डो तैयार करें। बेसन से यह अच्छे से बंधेगा और तलने में मदद मिलेगी। इतके साथ स्वाद में भी बढ़ोतरी होगी।

मिश्रण तैयार हो जाने के बाद इससे छोटे-छोटे गोल वड़े या कटलेट जैसा शेप बना लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार वड़ों को मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। इन्हें प्लेट में निकालकर हरी चटनी या इमली की चटनी के साथ परोसें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story