Mosquitoes Problem: मानसून में मच्छरों के डंक से हैं परेशान? 5 देसी तरीके अपनाएं, घर में एक भी नहीं दिखेगा

how to get rid of mosquitoes
X

मच्छरों को घर से भगाने के आसान टिप्स।

How to get Rid of Mosquitoes: बारिश के दिनों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय इन्हें भगाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

How to get Rid of Mosquitoes: मानसून आते ही जहां एक ओर मौसम सुहावना हो जाता है, वहीं दूसरी ओर मच्छरों की भरमार हो जाती है। यह छोटे से कीट डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे गंभीर रोग फैला सकते हैं। गंदगी और रुका हुआ पानी इनके पनपने का सबसे बड़ा कारण बनते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ घरेलू और प्रभावी उपाय अपनाएं जो मच्छरों को घर से दूर रखें। नीचे दिए गए आसान टिप्स की मदद से आप अपने परिवार को इन मच्छरों के खतरे से बचा सकते हैं।

घर के आसपास पानी जमा न होने दें

मच्छर सबसे ज्यादा उसी जगह पनपते हैं जहां पानी जमा रहता है, जैसे कूलर, गमले, बाल्टी या छत पर। सप्ताह में एक बार पानी की सफाई करें और जरूरत न हो तो पानी ढंक कर रखें। इससे मच्छरों का प्रजनन रुकता है और संक्रमण फैलने का खतरा कम होता है।

नीम का तेल और कपूर का स्प्रे इस्तेमाल करें

नीम और कपूर दोनों ही मच्छरों के दुश्मन माने जाते हैं। एक स्प्रे बॉटल में नीम का तेल, कपूर और पानी मिलाकर घर के कोनों में छिड़कें। इसका तीखा गंध मच्छरों को दूर करता है और घर को नेचुरल तरीके से सुरक्षित बनाता है।

सिट्रोनेला या लेमनग्रास मोमबत्तियां जलाएं

सिट्रोनेला और लेमनग्रास जैसी हर्बल खुशबू मच्छरों को दूर रखने में बेहद कारगर होती है। इनकी मोमबत्तियां या डिफ्यूज़र जलाकर कमरे में रखें। ये न केवल मच्छरों को भगाते हैं बल्कि वातावरण को भी फ्रेश बनाते हैं।

खिड़कियों में मच्छरदानी या नेट लगाएं

खिड़कियों और दरवाजों पर मच्छरदानी या जाली लगाकर आप मच्छरों के घर में आने से पहले ही रोक सकते हैं। यह सबसे सरल और प्रभावी उपाय है, खासकर रात के समय जब मच्छर अधिक सक्रिय होते हैं।

तुलसी और गेंदा जैसे पौधे लगाएं

तुलसी और गेंदा के पौधों की खुशबू मच्छरों को नापसंद होती है। इन्हें घर की खिड़की या बालकनी में रखने से मच्छर पास नहीं आते। साथ ही, ये पौधे हवा को भी शुद्ध करते हैं और आपके घर को नेचुरल लुक देते हैं।

साफ-सफाई बनाए रखें

घर की नियमित सफाई और कचरे का सही निपटान बहुत जरूरी है। डस्टबिन ढककर रखें, फर्श साफ रखें और बाथरूम को सूखा रखें। गंदगी और बदबू मच्छरों को आकर्षित करती है, इसलिए स्वच्छता ही मच्छर भगाने का सबसे मजबूत हथियार है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story