Ghee Making: मलाई से घी बनाने का यह तरीका है सुपर ईज़ी, आइस क्यूब्स से चुटकियों में निकलेगा घी!

मलाई से घी बनाने का आसान तरीका।
Ghee Making With Milk Cream: घर में जमा दूध की मलाई अक्सर लोग फेंक देते हैं या सही उपयोग नहीं कर पाते। जबकि इसी मलाई से शुद्ध, खुशबूदार और केमिकल-फ्री घी आसानी से बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि इसमें न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही घंटों का समय। अगर आप भी बाजार के मिलावटी घी से परेशान हैं और घर पर देसी घी बनाना चाहते हैं, तो यह तरीका आपके लिए परफेक्ट है।
आइस क्यूब्स की मदद से घी निकालने की यह ट्रिक बेहद आसान है और पहली बार में ही शानदार रिज़ल्ट देती है। आप घर पर इसकी मदद से आसानी से शुद्ध और ताजा देसी घी तैयार कर सकते हैं। ये घी स्वाद में भी लाजवाब लगेगा।
मलाई से घी बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप जमा हुई मलाई
- 5-6 आइस क्यूब्स
- 1 कप ठंडा पानी
- 1 कड़ाही
- 1 छलनी
- 1 साफ सूती कपड़ा या मलमल
मलाई से घी बनाने का तरीका
मलाई से घी बनाना बहुत सरल है। इसके लिए दूध उबालने के बाद जो मलाई निकलती है, उसे रोज एक डिब्बे में जमा करते रहें। 4-5 दिन में जब अच्छी मात्रा हो जाए, तब इसका उपयोग करें। मलाई बहुत ज्यादा खट्टी न हो, इसका ध्यान रखें।
जमी हुई मलाई को मिक्सर जार में डालें। इसमें ठंडा पानी और आइस क्यूब्स डालकर 1-2 मिनट तक चलाएं। आप चाहें तो बड़ी पतीली में इन्हें डालकर हाथों से भी मथ सकते हैं। थोड़ी देर में मक्खन अलग होकर ऊपर तैरने लगेगा और नीचे छाछ रह जाएगी।
अब मक्खन को हाथ या छलनी की मदद से अलग कर लें। इसे साफ पानी से 1-2 बार धो लें ताकि छाछ पूरी तरह निकल जाए। इससे घी की खुशबू और रंग बेहतर आता है। कड़ाही में मक्खन डालकर धीमी आंच पर पकाएं। मक्खन पिघलकर झाग छोड़ेगा और धीरे-धीरे सुनहरा रंग लेने लगेगा।
जब नीचे दूध के पार्टिकल्स ब्राउन हो जाएं और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। घी को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर सूती कपड़े या छलनी से छान लें। तैयार घी को कांच के जार में भरकर स्टोर करें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
