जब आपका बच्चा देखने लगे अश्लील वीडियो, तो अपनाएं ये टिप्स
हर चीज ऑनलाइन होने पर इसके फायदे होने के साथ-साथ इसके नुकसान भी हैं।

आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट पर जरूरत की हर चीज मौजूद है। लेकिन हर चीज ऑनलाइन होने पर इसके फायदे होने के साथ-साथ इसके नुकसान भी हैं। आजकल के बच्चे बहुत एंडवास हो गए हैं।
बच्चे टीवी पर या सोशल नेटवर्किंग से पोर्न वीडियो को देख रहे हैं। कहा जाएं तो हर चीज का एक समय होता है।
लेकिन आपके बच्चे को इसकी लत लगना चिंता की बात बन सकती है। दहेल्थसाइट के अनुसार, चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट, डॉ. शुची दलवी बता रही हैं बच्चे को कैसे समझाएं...
1. बच्चे को प्यार से समझाए
पॉर्न में प्रेम या एक हेल्दी रिश्ते के बारे में नहीं बताया जाता, और आपको यही चीज उसे समझानी है। उसे बताएं कि पॉर्न गलत क्यों है।
2. अंतर बताएं
पॉर्न फिल्मों में सेक्स को हिंसक और स्पष्ट रुप दिखाया जाता है, जो कि असल जिंदगी में होनेवाले सेक्स से पूरी तरह अलग है। इसी अंतर को बच्चे को गुस्से नहीं प्यार से समझाएं।
3. बच्चे के सवाल का दें जवाब
अपने बच्चे से पूछें कि उसने स्क्रीन पर जो कुछ देखा है, क्या उसके बारे में उसके पास कोई सवाल है। बच्चे के सवालों का अराम से जवाब दें।
याद रखें आपकी कोशिश अपने बच्चे को शर्मिंदा करने की नहीं होनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App