Pimples Remedies: मुंहासों की वजह से कम हो रही है खूबसूरती? 5 घरेलू नुस्खे अपनाएं, पिंपल्स होंगे गायब!

pimples home remedies for glowing face
X

चेहरे के पिंपल्स ठीक करने के घरेलू नुस्खे।

Acne Pimples Remedies: युवावस्था में बहुत से लोगों को चेहरे पर पिंपल्स की शिकायत रहती है। इस परेशानी से कुछ घरेली नुस्खों की मदद से राहत पा सकते हैं।

Acne Pimples Remedies: चेहरे पर मुंहासे न सिर्फ लुक खराब करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालते हैं। गंदगी, ऑयल, हार्मोनल बदलाव और गलत खानपान इसके मुख्य कारण हैं। मार्केट में मौजूद क्रीम्स और ट्रीटमेंट्स तात्कालिक असर तो दिखाते हैं, लेकिन कई बार स्किन को और नुकसान पहुंचा देते हैं।

ऐसे में घर के ही आसान और प्राकृतिक नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। नीम से लेकर हल्दी तक, ये चीजें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हैं, जो मुंहासों को जड़ से खत्म करने में असरदार साबित होती हैं। आइए जानते हैं 5 घरेलू नुस्खे जो आपकी स्किन को फिर से साफ और हेल्दी बना सकते हैं।

5 घरेलू नुस्खे दिखाएंगे असर

नीम के पत्ते: नीम को सदियों से स्किन के इलाज में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व बैक्टीरिया को खत्म करते हैं जो मुंहासों का कारण बनते हैं। नीम की ठंडी प्रकृति स्किन की सूजन को भी शांत करती है और पिंपल्स की रेडनेस कम करती है।

हल्दी: हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण मुंहासों को सूखाने और नए पिंपल्स को रोकने में कारगर हैं। इसमें मौजूद करक्यूमिन स्किन को डिटॉक्स करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।

एलोवेरा: एलोवेरा जेल स्किन की जलन और इंफ्लेमेशन को कम करता है। इसके एंटीबैक्टीरियल गुण पिंपल्स के संक्रमण को रोकते हैं और त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। नियमित उपयोग से स्किन मुलायम और साफ नजर आती है।

शहद: शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम्स त्वचा की गहराई तक जाकर बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। यह स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है जिससे ड्राईनेस और पिंपल्स की समस्या नहीं होती। यह चेहरे की चमक बढ़ाने में भी मददगार है।

चंदन: चंदन के एंटीसेप्टिक गुण स्किन को ठंडक पहुंचाते हैं और पिंपल्स से होने वाली जलन को कम करते हैं। यह स्किन टोन को समान बनाता है और दाग-धब्बों को हल्का करता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story