हरियाली तीज 2025: ट्रेंडिंग अरेबिक, भरवा, टैटू और ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइंस से करें सोलह श्रृंगार पूरा

Trending Mehndi Designs for Hariyali Teej 2025 – Arabic, Bharwa, Portrait, Tattoo, and Jewellery Styles
X

हरियाली तीज 2025 पर लेटेस्ट मेहंदी डिजाइनों के साथ सोलह श्रृंगार को खास बनाएं।  

हरियाली तीज 2025 पर सोलह श्रृंगार को खास बनाएं इन लेटेस्ट मेहंदी डिजाइनों के साथ- जानिए अरेबिक, भरवा, टैटू, पोट्रेट और ज्वेलरी मेहंदी डिज़ाइन के ट्रेंड्स।

Hariyali Teej trending Mehndi designs: हरियाली तीज का त्योहार रविवार, 27 जुलाई को देशभर में धूमधाम से सेलेब्रेट करने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस खास अवसर पर आप ट्रेडिशनल ड्रेसअप, मेकअप और ज्वेलरी कैरी करने के साथ हाथों पर मेहंदी भी जरूर लगवाएंगी।

तीज का त्यौहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत मायने रखता है। ऐसे में महिलाएं सोलह श्रंगार करती हैं। हाथों में रची प्यारी-प्यारी मेहंदी सोलह श्रंगार को पूरा करती है। यहां हम बता रहे हैं कि किस तरह के मेहंदी के डिजाइन हाथों में लगाकर इस तीज पर डिफरेंट लुक पाया जा सकता है। यहां कुछ मेहंदी डिजाइंस पर एक नजर डालिये।

अरेबिक मेहंदी डिजाइंस: ( Arabic Mehndi Designs)


अरेबियन मेहंदी के डिजाइन अधिकतर महिलाओं को पसंद आते हैं। इनमें कई तरह के डिजाइन ट्रेंड में चल रहे हैं। इस डिजाइन से हाथों को बेहद सुंदर लुक मिलता है। अरेबिक मेहंदी डिजाइन में हाथों में भरकर मेहंदी नहीं लगाई जाती है। बल्कि इसमें बेल टाइप मेहंदी डिजाइन ज्यादा पसंद की जाती है। साथ ही आपकी लगी हुई मेहंदी हैवी भी नजर आती है। इनमें बहुत सारे डिजाइन आजकल ट्रेंड में हैं इनमें से आप कुछ अलग हट कर डिजाइन हाथों पर लगवा सकती हैं।

भरवा मेहंदी डिजाइन: (Bharwa Mehndi Design)


तीज जैसे मौके पर भरे-भरे डिजाइन वाली मेहंदी पसंद की जाती है। इनके अलावा जालीदार, फूल पत्तियों के डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं। साथ ही इनमें फूलों के डिजाइन भी काफी सुंदर लगते हैं। जब आप इस तरह की मेहंदी लगवाती हैं, तो हाथों की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

इस डिजाइन में हथेली को पूरी तरह भर कर बनाया जाता है। सूखने के बाद यह डिजाइन बहुत खिलता नजर आता है।

पोट्रेट मेहंदी डिजाइंस: (Portrait Mehndi Designs)


इन दिनों पोट्रेट मेहंदी डिजाइंस भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। इसमें अपने किसी खास व्यक्ति की चेहेर को बनाया जाता है। शादी और तीज जैसे त्यौहारों पर तो खासकर इस मेहंदी डिजाइन को काफी पसंद किया जाता है। खासकर ब्राइडल के हाथों पर इन मेहंदी को देखा जाता है। इसमें दूल्हा और दुल्हन की फेस को हाथों पर बनाया जाता है। जिससे ब्राइडल के हाथ बेहद सुंदर नजर आते हैं। लेकिन आजकल तीज जैसे त्यौहारों पर भी इस मेहंदी डिजाइन का काफी क्रेज देखा जा रहा है।

टैटू मेहंदी डिजाइंस: (Tattoo Mehndi Designs)


अगर समय की कमी है और कुछ घंटे बैठकर मेहंदी कहीं लगवा नहीं पाते हैं, तो ऐसे में टैटू मेहंदी परफेक्ट विकल्प हो सकता है। इसके लिए बाजार में मिलने वाले मेहंदी के टैटू खुद लेकर आसानी से हाथों पर लगा सकते हैं। टैटू मेहंदी में काफी सारे डिजाइन, जो काफी ट्रेंडी और यूनिक हैं, उन्हें खरीद के इस तीज पर हाथों पर लगाकर एक नया लुक दे सकते हैं।

ज्वेलरी मेहंदी डिजाइंस: (Jewellery Mehndi Designs)


त्यौहारों पर यह मेहंदी डिजाइन भी बेहद सुंदर नजर आती है। ज्वेलरी मेहंदी के डिजाइन इस तरह के लगाए जाते हैं कि हाथों पर लगाई गई मेहंदी गहनों की तरह नजर आती है। ज्वेलरी मेहंदी डिजाइंस आमतौर पर पूरे हाथ, बाजू और पैरों को कवर करती है। इनका आकार बड़ा और कलात्मक होता है। इन्हें अगर सफाई से नहीं लगवाया जाए, तो फिर ज्यादा सुंदर नहीं लगती। ऐसे में जिससे भी मेहंदी लगवाएं उसका एक्सपर्ट होना जरूरी है।

(ब्यूटीशियन साधना शर्मा से बातचीत पर आधारित)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story