Dahi Puri Recipe: घर पर बनाकर खाएं मार्केट जैसी दही सेव पूरी, जानें रेसिपी
Dahi Puri Recipe: आपने अक्सर मार्केट जाकर दही सेव खाई होगी। लेकिन क्या कभी आपने इसे घर पर बनाने का ट्राई किया? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए इसे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर दही सेव पूरी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

घर पर बनाकर खाएं मार्केट जैसी दही सेव पूरी, जानें रेसिपी (फाइल फोटो)
Dahi Puri Recipe: आपने अक्सर मार्केट जाकर दही सेव खाई होगी। लेकिन क्या कभी आपने इसे घर पर बनाने का ट्राई किया? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए इसे बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर दही सेव पूरी बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
पूरी - 5
सेव - 1 कप
आलू (उबला हुआ) - 1
प्याज (बारीक कटा हुआ) - 2
टमाटर (बारीक कटा हुआ) - 2
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
भुना जीरा पाउडर - 1 चम्मच
हरी चटनी - स्वादानुसार
इमली की चटनी - स्वादानुसार
दही - 2 बड़े चम्मच
चाट मसाला - स्वादानुसार
काला नमक - स्वादानुसार
अनार के दाने - 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया
Also Read: लंच में बनाकर खाएं गाठिया की टेस्टी सब्जी, नोट करें रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक प्लेट में सभी पूरियां रखें।
- इसके बाद अब सभी के बीचों-बीच एक छोटा छेद कर इसमें आलू डालें।
- फिर इसके बाद हरी चटनी और इमली की चटनी डाल दें और ऊपर से थोड़ा-थोड़ा प्याज और डालें।
- इसके बाद अब सभी पूरी पर दही डालें।
- फिर इसके ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, काला नमक छिड़कर सेव डालें।
आपकी सेव पूरी तैयार है। इसपर हरा धनिया और अनार के दाने डालकर सर्व करें।