Denim Kurti Design : लड़कियों के लिए आकर्षक डेनिम कुर्ती डिजाइन
Denim Kurti Design : लड़की हो या लड़का, डेनिम (Denim) हर किसी के वॉर्डरोब में आसानी से मिल जाती है। क्योंकि ये कंफर्टेबल होने के साथ ही बहुत लाइट वेट और स्टाइलिश होता है। इसके अलावा डेनिम को आप फार्मल और कैजुअल दोनों ही तरह से पहन सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको लड़कियों के लिए डेनिम कुर्ती डिजाइन (Denim Kurti Design For Girls) बता रहे हैं।

Denim Kurti Design : आमतौर पर माना जाता है कि डेनिम (Denim) सिर्फ ब्लू कलर में और प्लेन ही आती है, अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आप गलत हैं, क्योंकि डेनिम ब्लैक, व्हाईट, लाइट ब्लू के अलावा अन्य कलर्स में भी आसानी से मिल जाती है, इसके साथ ही अगर बात लड़कियों की कुर्ती की हो तो डेनिम कुर्ती ((Denim Kurti) में बहुत सारे खूबसूरत डिजाइन आसानी से मिल जाते हैं। आइए जानते हैं लड़कियों के लिए आकर्षक और एलिगेंट लुक देने वाली डेनिम कुर्ती डिजाइन (Denim Kurti Design)।
लड़कियों के लिए डेनिम कुर्ती डिजाइन / Denim Kurti Design For Girls
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 1
आपने अक्सर डेनिम को प्लेन देखा होगा। क्योंकि आप डेनिम का उपयोग जींस या शर्ट के तौर पर करते होगें। लेकिन कुर्ती में डेनिम के डिफरेंट डिजाइन मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। जिसमें प्रिंटेड डेनिम कुर्ती लड़कियों में बेहद पॉपुलर है।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 2.
अगर आप किसी सेमिनार या ऑफिस मीटिंग में जा रही हैं। तो ऐसे में डेनिम की फ्रंट स्लिट (आगे से खुली हुई) कुर्ती (Denim Front Slit Kurti) को आप ब्लैक लैगिंग या जैगिंग के साथ टीम अप करके एक परफेक्ट लुक ले सकती हैं।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 3.
डेनिम की कॉलर कुर्ती भी बेहद आकर्षक लगती है। शार्ट कुर्ती को आप व्हाइट कलर की पटियाला सलवार के साथ पहन सकती है, तो वहीं लांग कुर्ती को जींस, लैगिंग के साथ कैरी कर सकती हैं।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 4.
अगर आपको ऑफिस के बाद किसी फैमिली फंक्शन में जाना हो, तो भी डेनिम की कुर्ती बेहद खूबसूरत लगेगी। ऐसे में आप एम्ब्रॉयडरी वाली डेनिम कुर्ती चुन सकती हैं।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 5.
अगर आप वेस्टर्न आउटफिट पहनना पसंद करती हैं, तो ऐसे में आप लांग स्लीव्स या स्लीव्स कट वाली डेनिम की फ्रॉक स्टाइल कुर्ती या वनपीस पहन सकती हैं। ये ड्रेस आप फ्रेंड्स के साथ आउटिंग पर पहनें।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 6.
अगर आपको अपने किसी दोस्त के बर्थ डे या आउटिंग पर जाना है, तो ऐसे में आप अपनी पुरानी और प्लेन डेनिम शॉर्ट कुर्ती को एक एम्ब्रॉयडरी या प्रिटिंड जैकेट के साथ टीम अप करके एक नया लुक ले सकती हैं।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 7.
ब्लू डेनिम फैशन में हमेशा से ही सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। तो ऐसे में ब्लू डेनिम की बटन स्टाइल कुर्ती आपके फॉर्मल और कैजुअल लुक को परफेक्ट बनाएगी।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 8.
डेनिम प्लेन लांग स्लीव्स स्ट्रेट कुर्ती भी आपके स्टाइल को आकर्षक बना सकती है अगर इस कुर्ती में पॉकेट्स भी हों, तो आप उसे खरीदने से खुद को रोक नहीं पायेगीं, डेनिम प्लेन लांग स्लीव्स स्ट्रेट कुर्ती को ब्लैक लैगिंग साथ पहनें, इसके अलावा हल्की कैजुअल या फंकी ज्वेलरी से निखर जाएगी।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 9.
अगर आपको डेनिम पहनने में परेशानी महसूस होती है, तो ऐसे में आप डेनिम कॉटन कुर्ती का ऑप्शन चुन सकती हैं। ये लाइट वेट होने के साथ बार-बार आने वाला पसीना सोखने में भी मदद करेगा।
Denim Kurti Design / डेनिम कुर्ती डिजाइन 10.
अगर आपको लंबी कुर्ती पसंद नहीं हैं, तो आप टॉप स्टाइल की शॉर्ट डेनिम कुर्ती ट्राई कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App