ये है मलाई से शुद्ध घी बनाने का सबसे आसान तरीका
मार्केट के मिलावटी घी से बचना है तो घर पर ही तैयार करें घी

X
haribhoomi.comCreated On: 13 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आजकल मार्केट में मिलावट के घी मिलने लगे है तो अगर आपको भी देसी घी चाहिए तो ज्यादा कुछ नहीं बस हर 15 दिन में दूध में पड़ी मलाई को जमा करना होगा। सारी मलाई को एक साथ गर्म कर लें उसके बाद आपका सुगंधित देसी घी घर पर तैयार है।
घी बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स..
- दूध से निकली हुई मलाई को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह पिघलने के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ध्यान रहे इसकी आंच धीमी ही रखें।
- थोड़ी देर बाद घी मलाई से अलग हो जाएगी। जब आपको घी मलाई से अलग होते हुए दिखाई दे तो इसे बीच-बीच में चलाते रहें। ऐसा इसलिए जिससे कि बर्तन पर मलाई चिपक न जाए।
- घी में हल्का सा नमक डालने पर उसमें दरदरापन आ जाता है।
- अब गैस बंद करके तैयार घी को निकालकर उसे ठंडी जगह पर रख दें।
- तो लीजिए तैयार है आपका देसी घी। अब आप रोटी या दाल में डालकर शुद्ध देसी घी का आनंद ले सकते हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story