2019 से 2026 तक: 9 साल, 9 साड़ियां... हर बजट में बदला निर्मला सीतारमण का लुक, देखें तस्वीरें

Budget 2019 से 2026 तक निर्मला सीतारमण की साड़ियों का सफर।
Union Budget Nirmala Sitharaman saree look: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जब भी बजट पेश करती हैं, उनका साड़ी लुक अपने आप में एक संदेश बन जाता है। पिछले 9 वर्षों में हर बजट के साथ उनकी साड़ी का रंग, डिजाइन और राज्य बदलता रहा, जिसने भारत की पारंपरिक बुनाई और हस्तकला को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दी।
2026: मरून साड़ी में सादगी और आत्मविश्वास

1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण मरून रंग की साड़ी में नजर आईं। सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट यह साड़ी भारतीय परंपरा और गंभीरता को दर्शाती है। इस लुक ने बजट 2026 को स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रतीक बना दिया।
2025: मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी ने बटोरी सुर्खियां

2025 के बजट के दौरान वित्त मंत्री की ऑफ-व्हाइट हैंडलूम सिल्क साड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। इस साड़ी पर मधुबनी पेंटिंग की मछली थीम उकेरी गई थी, जिसे पद्मश्री सम्मानित कलाकार दुलारी देवी ने तैयार किया था। यह साड़ी लोककला और नारी सशक्तिकरण का संदेश बनी।
2024 (पूर्ण बजट): मंगलगिरी साड़ी में लौटती परंपरा

2024 के पूर्ण बजट में निर्मला सीतारमण ने ऑफ-व्हाइट मंगलगिरी हैंडलूम साड़ी पहनी, जिसमें चमकीला मैजेंटा बॉर्डर था। आंध्र प्रदेश की यह साड़ी देश के हथकरघा उद्योग और पारंपरिक बुनाई का प्रतीक रही।
2024 (अंतरिम बजट): कांथा कढ़ाई की खास पहचान

लोकसभा चुनाव से पहले पेश हुए अंतरिम बजट 2024 में वित्त मंत्री नीली टसर सिल्क साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी पर पश्चिम बंगाल की पारंपरिक कांथा कढ़ाई की गई थी, जिसने क्षेत्रीय हस्तकला को राष्ट्रीय पहचान दी।
2023: सिल्क साड़ी पहनी थीं वित्त मंत्री

2023 के बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने मरून रंग की इलकल सिल्क साड़ी पहनी थी। यह साड़ी कर्नाटक के धारवाड़ क्षेत्र की पारंपरिक पहचान मानी जाती है। कसुती धागे के काम से सजी यह साड़ी भारतीय मंदिर वास्तुकला से प्रेरित मानी जाती है।
2022: ओडिशा की बोंमकाई साड़ी

2022 के बजट में वित्त मंत्री ओडिशा की पारंपरिक बोंमकाई साड़ी में दिखाई दीं। रस्ट ब्राउन रंग और ऑफ-व्हाइट बॉर्डर वाली इस साड़ी ने राज्य की समृद्ध बुनाई परंपरा को दर्शाया।
2021: पोचमपल्ली इकत की झलक

साल 2021 में निर्मला सीतारमण लाल और ऑफ-व्हाइट रंग की पोचमपल्ली सिल्क साड़ी में नजर आईं। इकत डिज़ाइन और हरे बॉर्डर वाली यह साड़ी तेलंगाना की पहचान मानी जाती है।
2020: पीली साड़ी में शुभ संकेत

2020 के बजट के दिन वित्त मंत्री ने पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी, जिसके बॉर्डर पर हरा रंग था। भारतीय संस्कृति में पीला रंग शुभता और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
2019: पहले बजट में मंगलगिरी साड़ी

अपने पहले यूनियन बजट 2019 के दौरान निर्मला सीतारमण गुलाबी मंगलगिरी साड़ी में नजर आईं। सुनहरे बॉर्डर वाली यह साड़ी आंध्र प्रदेश की पारंपरिक बुनाई और सादगी को दर्शाती है।
