Bread Dahi Vada: ब्रेड से तैयार करें टेस्टी दही वड़ा, मिलेगा ऐसा स्वाद कि सब पूछेंगे रेसिपी

bread dahi vada recipe in hindi
X

ब्रेड दही वड़ा बनाने का तरीका।

Bread Dahi Vada Recipe: ब्रेड दही वड़ा एक टेस्टी स्नैक्स है जो काफी पसंद किया जाता है। आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

Bread Dahi Vada Recipe: दही वड़ा का नाम सुनते ही इसे खाने का दिल करने लगता है। आपने दाल से बना दही वड़ा तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या कभी ब्रेड से तैयार होने वाली दही वड़ा टेस्ट किया है। अगर नहीं तो हम आपको इसे बनाने की विधि बताएं। इसकी मदद से दाल रातभर भिगोकर उसे पीसने का झंझट खत्म होगा। साथ ही टेस्टी ब्रेड दही वड़ा भी मिलेंगे।

ब्रेड दही वड़ा बनाने के लिए न तो ज्यादा मेहनत की जरूरत है और न ही खास सामग्री की। ब्रेड, दही और कुछ सामान्य मसालों से तैयार यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आती है।

ब्रेड दही वड़ा बनाने के लिए सामग्री

ब्रेड स्लाइस – 6 से 8

दही – 2 कप (फेंटा हुआ)

नमक – स्वादानुसार

भुना जीरा पाउडर – 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच

काला नमक – ½ चम्मच

हरी चटनी – 2 चम्मच

मीठी इमली की चटनी – 2 चम्मच

चाट मसाला – 1 चम्मच

सेव या अनार दाने – सजावट के लिए

ब्रेड दही वड़ा बनाने का तरीका

आप अगर बच्चों के लिए टेस्टी स्नैक्स बनाकर परोसना चाहते हैं तो ब्रेड से टेस्टी दही वड़ा तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर अलग कर लें। हर स्लाइस को हल्का सा पानी या दूध छिड़ककर नरम कर लें।

अब नरम ब्रेड को हल्के हाथों से दबाएं और इसे गोल या अंडाकार वड़े का आकार दें। इन्हें हल्का सा डीप फ्राई या शैलो फ्राई कर सकते हैं, हालांकि बिना तले हुए भी सीधे इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

इसके बाद दही तैयार करें। दही को एक बर्तन में डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि वह मुलायम और स्मूद हो जाए। उसमें थोड़ा सा सादा नमक और काला नमक मिला दें।

अब एक प्लेट में वड़े रखें और ऊपर से दही डालें। फिर हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी डालें। ऊपर से भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़कें। आखिर में सेव या अनार दानों से सजाकर सर्व करें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story