रेसिपी: घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट ''बेसन के लड्डू''
बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। इन्हें आप किसी त्योहार या फिर शुभ अवसर भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना बेहद ही आसान है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 12 Jan 2018 4:14 PM GMT
बेसन के लड्डू भारत में बहुत ही लोकप्रिय हैं। इन्हें आप किसी त्योहार या फिर शुभ अवसर भी बना सकते हैं इन्हें बनाना बेहद ही आसान है। देसी घी और बेसन को भूनकर अपने घर बनाएं लजीजदार बेसन के लड्डू।
इनमें आप चाहे तो बादाम भी डाल सकते हैं। इसके अलावा इसमें इलाईची और केसर अच्छे स्वाद के लिए डाले जातें है। इसे त्योहार के सीजन में खुद बेसन के लड्डू बनाकर अपने घरवालों और देस्तों को सरप्राइज दें। तो आइए आज हम यह आसान रेसिपी कि मदद से घर पर लड्डू बनाना सीखते हैं।
ऐसे बनाएं
- कढ़ाही में घी और बेसन को मिक्स करें
- और करीब 30 मिनट के लिए हल्की आंच पर छोड़ दें।
- इसे तब तक भूनें जब तक इसका कलर भूरे रंग का न हो जाए।
इसे भी पढ़े: रेसिपी: घर पर ऐसे बनाएं गरमा-गरम टेस्टी 'मूंग दाल वड़ा'
- इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- ठंडा हो जाने पर इसमें चीनी का पाउडर और इलायची पाउडर मिक्स करें।
- दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लेने के बाद अपनी हथेलियों का इस्तेमाल कर लड्डू तैयार करें।
- गार्नशिंग के लिए इसके ऊपर चांदी का वर्क और बादाम लगाएं। सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story