अर्जुन की छाल के 6 बड़े फायदे: दिल से लेकर स्किन तक, हर परेशानी का बनेगी नेचुरल इलाज!

अर्जुन की छाल के सेहत से जुड़े फायदे।
Arjun Chaal Benefits: नेचर ने हमें कई ऐसी औषधियां दी हैं जिनके फायदे आधुनिक दवाइयों से भी ज्यादा असरदार माने जाते हैं। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है अर्जुन की छाल, जो आयुर्वेद में दिल की सेहत से लेकर त्वचा की चमक तक के लिए जानी जाती है। अगर आप हार्ट हेल्थ, ब्लड प्रेशर या स्किन प्रॉब्लम्स से परेशान हैं, तो अर्जुन की छाल आपके लिए चमत्कार से कम नहीं।
अर्जुन का पेड़ भारत के ज्यादातर हिस्सों में पाया जाता है और इसकी छाल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और टैनिन्स शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इसे काढ़े, पाउडर या चाय के रूप में लिया जा सकता है।
अर्जुन छाल सेवन के 6 बड़े फायदे
दिल को बनाती है मजबूत: अर्जुन की छाल को 'हृदय रोग नाशक' माना गया है। इसमें मौजूद कोएंजाइम क्यू10 जैसा तत्व दिल की मांसपेशियों को मजबूत करता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखकर दिल के दौरे के खतरे को कम कर सकता है।
ब्लड प्रेशर को रखे बैलेंस: हाई या लो ब्लड प्रेशर की समस्या में अर्जुन की छाल बेहद उपयोगी है। इसका नियमित सेवन शरीर में ब्लड फ्लो को नियंत्रित रखता है और धमनियों में जमे फैट को कम करने में मदद करता है।
लिवर को रखे हेल्दी: अर्जुन की छाल का काढ़ा लिवर को टॉक्सिन्स से मुक्त करने में सहायक होता है। यह लिवर सेल्स की मरम्मत करता है और फैटी लिवर जैसी समस्याओं से बचाता है।
त्वचा की चमक बढ़ाए: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एजिंग साइन जैसे झुर्रियां और डलनेस को कम करते हैं। अर्जुन की छाल का पेस्ट चेहरे पर लगाने से स्किन टोन निखरती है और नेचुरल ग्लो आता है।
हड्डियों को करे मजबूत: अर्जुन की छाल में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की मजबूती बढ़ाते हैं। इसका सेवन जोड़ों के दर्द और कमजोरी में राहत दिला सकता है।
डायबिटीज कंट्रोल में सहायक: अर्जुन की छाल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाकर शरीर में शुगर मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखती है।
(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
(लेखक:कीर्ति)
