Anushka Sharma: ब्लू डेनिम और सफेद शर्ट...इसे सस्ता न समझना, अनुष्का के सिंपल लुक की कीमत जानकर आंखें फटी रह जाएंगी

Anushka Sharma ipl final look
X

Anushka Sharma ipl final look: अनुष्का शर्मा के आईपीएल फाइनल के लुक की काफी चर्चा हो रही।

Anushka Sharma ipl final look: अनुष्का शर्मा RCB की ऐतिहासिक जीत देखने स्टेडियम में मौजूद थीं और उनका स्टाइलिश लुक चर्चा का विषय बना। उनकी घड़ी और डेनिम की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे।

Anushka Sharma ipl final look: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रच दिया। 17 साल के इंतजार के बाद टीम ने पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। मैच के दौरान एक और चीज़ जिसने सबका ध्यान खींचा, वो थीं अनुष्का शर्मा, जो अपने पति विराट कोहली और टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं।

मैच में अनुष्का ने व्हाइट ओवरसाइज़ शर्ट और ब्लू डेनिम पहन रखा था। लेकिन असली चर्चा उनके डेनिम की थी, जिसमें राइनस्टोन स्टड्स लगे थे और जो उन्हें बेहद स्टाइलिश लुक दे रहे थे। उनकी डेनिम ब्रांड सैंड्रो की है जिसकी कीमत 275 यूरो (लगभग 27000 हजार रुपये) है, वहीं शर्ट Alexander Wang ब्रांड की है, जिसकी कीमत $245 (लगभग 21 हजार रुपये) है।

घड़ी को लेकर हो रही चर्चा

अनुष्का की घड़ी ने भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी। उन्होंने पहनी थी एक Rolex Day-Date 40 घड़ी जिसकी कीमत करीब 48 लाख है। यह घड़ी 18 कैरेट येलो गोल्ड में आती है और इसमें डायमंड सेट ओनेक्स डायल और फ्लूटेड बेज़ल है। अनुष्का ने अपने लुक को ब्रैसलेट्स, डेंटी इयररिंग्स, खुले बाल और मिनिमल मेकअप से पूरा किया। उनका सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल और न्यूड लिप्स के साथ ग्लोइंग स्किन ने सबका दिल जीत लिया।

मैच के बाद जब विराट कोहली से बातचीत हुई, तो उन्होंने अनुष्का के समर्थन का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा,अनुष्का 2014 से टीम को सपोर्ट कर रही हैं। वो 11 सालों से हर मैच में हमारे साथ खड़ी रहीं, चाहे हम जीतें या हारें। एक खिलाड़ी के जीवन में जीवनसाथी जो त्याग करता है, उसे शब्दों में नहीं समझाया जा सकता।'

विराट का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब सराहा। RCB की जीत और विराट-अनुष्का का ये लम्हा IPL इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

(प्रियंका कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story