Varanasi Places: बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं? वाराणसी में 7 जगहों की विज़िट भी ज़रूर करें

varanasi famous places
X

वाराणसी में घूमने के लोकप्रिय स्थल।

Varanasi Places: वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के अलावा घूमने के लिए कई धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल हैं। जानते हैं ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में।

Varanasi Places: वाराणसी, जिसे काशी या बनारस के नाम से भी जाना जाता है, भारत का सबसे प्राचीन और आध्यात्मिक शहर माना जाता है। इस धार्मिक नगरी में लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। हर साल लाखों पर्यटक यहां की आध्यात्मिक अनुभूति, पारंपरिक कला और स्वादिष्ट बनारसी पान का आनंद लेने आते हैं।

यह गंगा नदी के किनारे बसा शहर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि अपनी अनोखी संस्कृति, घाटों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के अनूठे माहौल को महसूस करना चाहते हों, वाराणसी में घूमने के लिए कई खास जगहें मौजूद हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 7 ऐसी लोकप्रिय जगहों के बारे में।

दशाश्वमेध घाट

गंगा नदी के किनारे बसा दशाश्वमेध घाट वाराणसी का सबसे प्रसिद्ध घाट है। यहां की गंगा आरती का दृश्य अद्भुत होता है। हर शाम होने वाली इस आरती में दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और घंटियों की ध्वनि मन को मंत्रमुग्ध कर देती है।

काशी विश्वनाथ मंदिर

वाराणसी का सबसे पवित्र मंदिर काशी विश्वनाथ भगवान शिव को समर्पित है। श्रद्धालु लाखों की तादाद में हर साल यहां पहुंचते हैं। इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यहां आने से आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव होता है।

मणिकर्णिका घाट

यह घाट हिंदू मान्यता के अनुसार मोक्ष प्राप्ति का स्थान माना जाता है। यहां लगातार होने वाले अंतिम संस्कार जीवन और मृत्यु के चक्र का गहरा संदेश देते हैं।

सारनाथ

वाराणसी से लगभग 10 किमी दूर स्थित सारनाथ बौद्ध अनुयायियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह वह स्थान है जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। यहां का धमेक स्तूप और संग्रहालय बौद्ध इतिहास की झलक पेश करते हैं।

रामनगर किला

गंगा नदी के किनारे स्थित यह किला 17वीं शताब्दी में बनवाया गया था। यहां शाही हथियार, प्राचीन गाड़ियां और पुरानी घड़ियां देखी जा सकती हैं। दशहरा महोत्सव के समय यहां विशेष आयोजन होता है।

अस्सी घाट

यह घाट युवाओं और विदेशी पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो चुका है। यहां सुबह के समय योग और गंगा आरती का अनोखा अनुभव लिया जा सकता है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU का परिसर हरे-भरे पेड़ों और खूबसूरत वास्तुकला से सजा हुआ है। यहां स्थित भारत कला भवन संग्रहालय कला प्रेमियों के लिए खास आकर्षण है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story