Coconut Husk Uses: घर के 5 कामों को आसान बना देंगी नारियल की जटा, फेंकने से पहले जान लें इन्हें

coconut husk uses for domestic work
X

नारियल जटाओं के घरेलू उपयोग।

Coconut Husk Uses: नारियल की जटाएं कई घरेलू कामों को आसान बनाने में मदद कर सकती हैं। जानते हैं ऐसे कामों के बारे में।

Coconut Husk Uses: नारियल सिर्फ खाने या तेल के लिए ही नहीं उपयोग में आता है। बल्कि इसकी जटाएं भी बेहद काम की होती हैं। पुराने समय से ही लोग नारियल की जटाओं का इस्तेमाल घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करते आए हैं। ये पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होती हैं और आसानी से खराब नहीं होतीं।

आजकल जब लोग प्राकृतिक और टिकाऊ विकल्प ढूंढ रहे हैं, तब नारियल की जटाएं और भी ज्यादा उपयोगी साबित हो रही हैं। घर के काम से लेकर ब्यूटी और बागवानी तक, इनके कई फायदे हैं। आइए जानते हैं नारियल की जटाओं के 5 घरेलू उपयोग।

5 तरीकों से नारियल की जटाएं करें उपयोग

सफाई के लिए ब्रश: नारियल की जटाओं से बने ब्रश मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले होते हैं। इनसे बर्तन, फर्श और यहां तक कि टॉयलेट की भी सफाई आसानी से हो जाती है।

बागवानी में उपयोग: जटाओं को बागवानी में पॉटिंग मिक्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ये मिट्टी में नमी बनाए रखती हैं और पौधों की जड़ों को पोषण देती हैं।

स्क्रबर बनाना: नारियल जटाओं से स्क्रबर को तैयार किया जा सकता है। इनसे बने स्क्रबर बर्तनों पर जमी चिकनाई को आसानी से हटा देते हैं। ये कैमिकल-फ्री होते हैं और हाथों को नुकसान नहीं पहुंचाते।

मैट और डोरमैट: नारियल की जटाओं से बने मैट और डोरमैट घर की धूल मिट्टी रोकने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये टिकाऊ और इको-फ्रेंडली होते हैं।

बालों की देखभाल: कुछ लोग नारियल की जटाओं को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर हेयर मास्क में मिलाते हैं। इससे स्कैल्प की सफाई होती है और बाल मजबूत बनते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story