Maida Side Effects: स्वाद के चक्कर में खूब खाते हैं मैदे से बनी चीजें? 5 बड़े नुकसान जानकर चौंक जाएंगे

maida khane ke nuksan refined flour side effects
X

ज्यादा मैदा खाने के बड़े नुकसान।

Maida Side Effects: मैदे से बनी चीजें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। लेकिन इनका ज्यादा सेवन शरीर को बड़े नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Maida Side Effects: पिज़्ज़ा, बर्गर, समोसा, बिस्किट या केक इन सबका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सबमें इस्तेमाल होने वाला मैदा आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? सफेद और मुलायम दिखने वाला यह आटा दरअसल रिफाइंड फ्लोर होता है, जिससे शरीर को फाइबर या न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते। स्वाद के चक्कर में बार-बार इसे खाना धीरे-धीरे शरीर पर भारी पड़ने लगता है।

मैदा खाने से सिर्फ वजन नहीं बढ़ता, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकता है। इससे पाचन गड़बड़ होता है, ब्लड शुगर बढ़ता है और त्वचा पर भी असर पड़ता है। अगर आप भी रोजाना ब्रेड, बिस्किट या फास्ट फूड का सेवन करते हैं, तो ये 5 नुकसान जरूर जान लें ताकि समय रहते सावधान हो सकें।

मैदा से बनी चीजें खाने के बड़े नुकसान

मोटापा तेजी से बढ़ाता है: मैदे में फाइबर की मात्रा बेहद कम होती है और यह जल्दी पचकर ब्लड शुगर को बढ़ा देता है। इसका असर यह होता है कि शरीर में फैट स्टोर होना शुरू हो जाता है। लगातार मैदा खाने से पेट और कमर के आसपास चर्बी जमा हो जाती है, जिससे मोटापा बढ़ता है।

डायबिटीज़ का खतरा बढ़ाता है: रिफाइंड मैदा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है। इसका मतलब यह है कि इसे खाने के बाद ब्लड शुगर लेवल अचानक ऊपर चला जाता है। जो लोग पहले से प्री-डायबिटिक हैं, उनके लिए यह बेहद हानिकारक है और टाइप-2 डायबिटीज़ का खतरा बढ़ाता है।

पाचन को करता है कमजोर: मैदे से बनी चीजें जैसे नूडल्स, पिज़्ज़ा या ब्रेड पचने में काफी भारी होती हैं। इनमें फाइबर की कमी के कारण कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लंबे समय तक इसका सेवन आंतों की कार्यक्षमता को भी कमजोर करता है।

दिल की सेहत पर बुरा असर: रोजाना मैदे से बनी चीजें खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर बढ़ता है, जिससे हार्ट अटैक या ब्लॉकेज का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही इनमें मौजूद ट्रांस फैट धमनियों को नुकसान पहुंचाता है और ब्लड फ्लो को बाधित करता है।

थकान और मूड स्विंग्स का कारण बनता है: मैदे से बने खाद्य पदार्थ तुरंत एनर्जी तो देते हैं, लेकिन कुछ देर बाद शुगर लेवल गिर जाता है, जिससे शरीर थकान महसूस करता है। यह ब्लड शुगर के असंतुलन के कारण मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन भी पैदा करता है।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story