Water Chestnut: सर्दियों का सुपरफूड है यह काला फल, हड्डियों को मजबूत बनाता है, 5 फायदे हैं कमाल

सिंघाड़ा खाने के बड़े फायदे।
Water Chestnut Benefits: सर्दियों के मौसम में मिलने वाला सिंघाड़ा सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि सेहत में भी कमाल का होता है। यह एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर है जो शरीर को अंदर से ताकत देता है। सिंघाड़े में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन B6 जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यही कारण है कि इसे सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है।
कच्चा या उबला सिंघाड़ा दोनों ही रूपों में फायदेमंद होता है। यह पेट को ठंडक देता है, स्किन को ग्लोइंग बनाता है और वजन कंट्रोल में रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं सिंघाड़ा खाने के बड़े फायदे।
सिंघाड़ा खाने के 5 बड़े लाभ
खून की कमी दूर करे: सिंघाड़े में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना सिंघाड़ा खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और थकान कम होती है। यह एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।
शरीर में पानी का संतुलन बनाए: सिंघाड़ा दो तिहाई तक पानी से भरपूर होता है, जो शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखता है। गर्मियों और व्रत के दौरान इसे खाने से शरीर डिहाइड्रेशन से बचा रहता है।
वजन घटाने में मददगार: सिंघाड़ा लो-कैलोरी फूड है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उनके लिए सिंघाड़ा एक बेहतरीन स्नैक ऑप्शन है।
दिमाग और हड्डियों को मजबूत बनाए: सिंघाड़े में पोटैशियम और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन B6 दिमागी विकास में मदद करता है। बच्चे और स्टूडेंट्स के लिए यह बेहद फायदेमंद फूड है।
स्किन को बनाता है ग्लोइंग: सिंघाड़े में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन E स्किन को अंदर से पोषण देते हैं। यह झुर्रियों और डलनेस को कम कर त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है। नियमित रूप से सिंघाड़ा खाने से चेहरे की चमक बढ़ती है और स्किन हेल्दी रहती है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
