Garlic Benefits: सर्दियों का सुपरफूड है लहसुन! 5 फायदे जानकर होंगे हैरान, इस तरीके से करें इस्तेमाल

garlic health benefits in winter
X

सर्दियों में लहसुन खाने के 5 बड़े फायदे।

Garlic Benefits: लहसुन में औषधीय गुणों का भंडार छिपा हुआ है। इसका सही तरीके से सेवन कई बीमारियों से बचाव में मददगार हो सकता है।

Garlic Benefits: सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है और जुकाम, खांसी, फ्लू जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में लहसुन एक नेचुरल सुपरफूड की तरह काम करता है। यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के कई फायदे भी देता है। आयुर्वेद में इसे शरीर के लिए औषधि मानते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में इसका सेवन कई बड़े लाभ दे सकता है।

लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो न सिर्फ इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं बल्कि दिल और पाचन तंत्र को भी हेल्दी रखते हैं। अगर आप रोजाना इसे सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो सर्दियों के दौरान बीमारियों से बचाव करना आसान हो जाता है।

लहसुन खाने के 5 बेहतरीन फायदे

इम्यूनिटी बूस्ट करता है: लहसुन में मौजूद एलिसिन तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। रोजाना सुबह खाली पेट 1-2 कली लहसुन खाने से खांसी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है।

हार्ट को हेल्दी रखता है: सर्दियों में धमनियों और रक्त संचार पर दबाव बढ़ जाता है। लहसुन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करके हार्ट अटैक या स्ट्रोक के खतरे को घटाता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: लहसुन खाने से पेट की गड़बड़ी, एसिडिटी और गैस की समस्या कम होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और डाइजेशन बेहतर बनाते हैं।

एनर्जी और एन्टी-एजिंग गुण: सर्दियों में अक्सर शरीर सुस्त महसूस करता है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में एनर्जी बढ़ाते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले सेल डैमेज को कम करते हैं। इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।

नेचुरल डिटॉक्सिफायर: लहसुन शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर और किडनी को सपोर्ट करता है और शरीर को इन्फेक्शन से बचाता है।

लहसुन इस्तेमाल कैसे करें?

  • कच्चा लहसुन खाने से इसके फायदे ज्यादा मिलते हैं।
  • सूप, सैलेड या रोटी-सब्जी में रोजाना 1-2 कली मिलाकर खा सकते हैं।
  • लहसुन पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कच्चा लहसुन सबसे असरदार होता है।
  • अगर स्वाद ज्यादा तेज लगे तो इसे हनी या नींबू के साथ मिलाकर लें।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story