Food For Bones: बुढ़ापे में भी हड्डियां रहेंगी मजबूत! डेली डाइट में शामिल कर लें ये 5 चीजें

healthy foods to keep bones strong
X

हड्डियों को मजबूत बनाने वाले फूड्स।

Food For Bones: हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के लिए सही डाइट जरूरी होती है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स जो बोन्स को हेल्दी बनाते हैं।

Food For Bones: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कैल्शियम की कमी और हड्डियों की घनत्व में गिरावट आम बात है। यही वजह है कि बुजुर्गों में घुटनों, कमर और पीठ के दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि अगर आप अपनी डेली डाइट में कुछ खास चीजें शामिल कर लें, तो बुढ़ापे में भी हड्डियां पहले जैसी मजबूत रह सकती हैं।

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए सिर्फ दूध ही काफी नहीं है। शरीर को कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में, जो आपकी हड्डियों को उम्र के हर पड़ाव पर मजबूती देंगी।

5 फूड्स हड्डियां बनाएंगे स्ट्रॉन्ग

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स: हड्डियों के लिए दूध सबसे जरूरी सुपरफूड है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और विटामिन D होता है, जो हड्डियों की घनत्व बढ़ाते हैं। रोज सुबह या रात में एक गिलास दूध पीने से हड्डियां मजबूत रहती हैं। साथ ही दही और पनीर का सेवन भी जरूर करें, ये बोन हेल्थ के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।

मछली और अंडे: विटामिन D और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर मछली हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो हफ्ते में दो बार मछली जरूर खाएं। वहीं अंडे की जर्दी में भी विटामिन D होता है जो कैल्शियम को शरीर में सही तरह से अवशोषित करने में मदद करता है।

बादाम और अखरोट: ड्राई फ्रूट्स हड्डियों के लिए नेचुरल सप्लीमेंट की तरह काम करते हैं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं जो बोन स्ट्रेंथ बढ़ाते हैं। रोजाना 4-5 बादाम और 2 अखरोट खाने से जोड़ों की लचीलापन भी बना रहता है और हड्डियां कमजोर नहीं पड़तीं।

हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, सरसों और ब्रोकोली जैसी सब्जियों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। ये न सिर्फ हड्डियों को मजबूत करती हैं बल्कि मांसपेशियों की थकान भी कम करती हैं। रोजाना की डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करने से उम्र बढ़ने के बाद भी बॉडी एक्टिव रहती है।

संतरा और सूरज की रोशनी: विटामिन C और D दोनों हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी हैं। संतरा, मौसमी या नींबू जैसे खट्टे फलों का सेवन करने से शरीर में कोलेजन बनता है जो हड्डियों की मजबूती बढ़ाता है। वहीं रोजाना 15-20 मिनट धूप में बैठने से विटामिन D मिलता है जो कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story