Places Near Mumbai: मुंबई घूमने का प्लान है? आसपास की 5 जगहें भी करें एक्सप्लोर, यादगार बनेगी ट्रिप

famous places near mumbai
X

मुंबई के आसपास घूमने वाली लोकप्रिय जगहें।

Places Near Mumbai: बहुत से लोग मुंबई घूमने की चाहत रखते हैं। आप अगर मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां आसपास की कुछ जगहों की विजिट जरूर कर लें।

Places Near Mumbai: आप अगर मुंबई घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस शहर से नजदीक भी कई खूबसूरत जगहें हैं जहां विजिट किया जा सकता है। मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया देखने के बाद आप इन जगहों का रुख कर सकते हैं। फैमिली के साथ इन जगहों पर बिताया वक्त आपके लिए हमेशा की यादें बनकर साथ रहेगा।

चाहे आप ट्रेकिंग के शौकीन हों, समुद्र किनारे रिलैक्स करना चाहते हों या फिर ऐतिहासिक किलों में दिलचस्पी रखते हों मुंबई के आसपास सब कुछ है। आइए जानते हैं ऐसी 5 बेहतरीन जगहों के बारे में, जहां आपका अगला वीकेंड ट्रिप यादगार बन सकता है।

5 ट्रैवल प्लेसेस रहेंगी याद

लोनावला: मुंबई से करीब 83 किलोमीटर दूर बसा लोनावला हिल स्टेशन मानसून में तो खासतौर पर पर्यटकों की पसंद बन जाता है। हरे-भरे पहाड़, झरने, और किले इसे नेचर लवर्स और ट्रेकर्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यहां का भुशी डैम, राजमाची फोर्ट और टाइगर पॉइंट काफी लोकप्रिय हैं। ठंडी हवा और बादलों से ढके रास्तों में ड्राइव करना अपने आप में एक अनुभव है।

अलीबाग: मुंबई से फेरी या कार से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित अलीबाग एक बेहतरीन बीच डेस्टिनेशन है। यहां के शांत समुद्रतट, कोलाबा किला और नारियल के पेड़ों से घिरे गांव सुकून भरे पल बिताने के लिए परफेक्ट हैं। वाटर स्पोर्ट्स का शौक रखने वालों के लिए यहां पैरासेलिंग, जेट स्की और बनाना राइड जैसे ऑप्शन भी मौजूद हैं।

माथेरान: भारत का एकमात्र ऑटो-फ्री हिल स्टेशन, माथेरान मुंबई से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह जगह खासतौर पर अपने शु्द्ध वातावरण और पैदल घूमने वाले रास्तों के लिए जानी जाती है। यहां के पॉइंट्स जैसे पनोरमा पॉइंट, एको पॉइंट और चार्लोट लेक, मन को सुकून देने वाले हैं। टॉय ट्रेन की सवारी भी बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

कर्जत: ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और फार्म स्टे जैसी एक्टिविटीज के लिए कर्जत एक उभरता हुआ टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया है। यह जगह खासतौर पर मानसून में खिल उठती है। कोंडाना गुफाएं और पीठलसार झरना यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। मुंबई से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर यह जगह कम भीड़भाड़ में सुकून की तलाश करने वालों के लिए आदर्श है।

कश‍ीद बीच: अगर आप गोवा जैसी वाइब चाहते हैं लेकिन लंबी दूरी नहीं तय करना चाहते, तो कश‍ीद बीच आपके लिए बेस्ट है। यह समुद्र तट अलीबाग से थोड़ा आगे है और अपनी नीली लहरों व सफेद रेत के लिए जाना जाता है। यहां का माहौल शांत, स्वच्छ और परिवार या कपल्स के लिए परफेक्ट है। आसपास में मुरुड-जंजीरा किला भी देखा जा सकता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story