Logo
UPSC NDA, NA 1 Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी  परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

UPSC NDA, NA 1 Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी  परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में भाग लिए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें, रिजल्ट में इंटरव्यू के लिए चुने गए उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार,  “उम्मीदवारों को वे एसएसबी साक्षात्कार के दौरान संबंधित सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) को आयु और शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को एनडीए 1 रिजल्ट 2024 की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट - join Indianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवारों को फिर चयन केंद्र और एसएसबी इंटरव्यू की डेट और उनके रजिस्ट्रेशन ईमेल आईडी पर भेजी जाएंगी।

अंतिम रिजल्ट 15 दिनों के भीतर होंगे जारी
बता दें, साक्षात्कार के बाद अंतिम रिजल्ट 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों की मार्कशीट के माध्यम से UPSC की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यह 30 दिनों तक आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद रहेंगे।

ऐसे करे चेक परिणाम

  • उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। 
  • उसके बाद होमपेज पर जाएं। 
  • अब रिजल्ट लिंक पर जाकर क्लिक कर दें।  
  • रिजल्ट PDF के रूप में स्क्रीन पर दिख जाएगा।  
  • आखरी में उम्मीदवार PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।
5379487