Logo
UIIC AO Admit Card 2024: यूआईआईसी एओ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 250 एओ पदों पर भर्ती की जाएगी।

UIIC AO Admit Card 2024: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने प्रशासनिक अधिकारी-स्केल I परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए जो उम्मीदवारों ने आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जा कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस तारीख को होगी यूआईआईसी एओ भर्ती परीक्षा
यूआईआईसी एओ की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 250 एओ पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा 13 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दैरान उम्मीदवारों को 2 घंटे की समय अवधि दी गई है। जिसमें 200 अंकों के 200 प्रश्न पूंछे जाएंगे।

मार्किंग स्कीम
इस भर्ती के लिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक चौथाई अंक काटा जाएगा। यानी कि एक गलत प्रश्न के लिए 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग रहेगी। बिना अटेम्पट किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटेगा। योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। 

ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाएं।
इसके बाद रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं।
प्रशासनिक अधिकारियों की भर्ती पर जाएं। 
अब (स्केल-I)-जनरलिस्ट-2024 पर क्लिक कर दें। 
एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर क्लिक कर दें। 
मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट रख लें। 

5379487