Logo
राजस्थान लोक सेवा आयोग भी संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर परीक्षा कैलेंडर जारी करने जा रहा है। परीक्षाओं का आयोजन उसी के अनुसार होगा।

RPSC RAS ​​Mains Exam: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2023 स्थगित कर दी गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया है। RPSC RAS Mains 2023 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 जनवरी को होना था, जो अब नहीं होगा। हालांकि RPSC ने परीक्षा की नई डेट जारी नहीं की है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि मेन्स एग्जाम का आयोजन जून से जुलाई 2024 के बीच हो सकता है। आरएएस भर्ती प्रक्रिया के तहत 905 पद भरे जाएंगे. राज्य सेवाओं के लिए 424 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पद हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग जारी करेगा कैलेंडर
बता दें, राजस्थान लोक सेवा आयोग भी संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर परीक्षा कैलेंडर जारी करने जा रहा है। परीक्षाओं का आयोजन उसी के अनुसार होगा। वहीं परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके उसके लिए राज्य सरकार ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है। यह जांच दल पेपर लीक जैसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर सकेगा।

आंसर पेपर वेबसाइट पर जारी होंगे
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, RPSC RAS Mains परीक्षा 2021 के आंसर पेपर 20 फरवरी से 31 मई के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होंगे। बता दें, आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक 2023 का परिणाम अक्टूबर में जारी हुए थे। RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 2023, 1 अक्टूबर 2023 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में लगभग 5,00,000 अभ्यर्थी भाग लिए थे। प्रोविजनल आंसर-की 2 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी और इस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 4 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया गया था।
 

5379487